Saturday 5th of September 2026 10:42:59 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Feb 2024 7:59 PM |   629 views

बेबी रानी मौर्य ने मृतक आश्रित कोटे से 16 लोगों को दिया गया नियुक्ति पत्र

लखनऊ-प्रदेश की महिला कल्याण एवम बाल विकास पुष्टाहार मंत्री,बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर बाल विकास पुष्टाहार विभाग में कार्यरत रहे 16 कर्मचारियों के निधन के उपरांत उनके परिजनों को मृतक आश्रित कोटे से नियुक्ति पत्र वितरित किया गया|
 
जिसमें मुख्य सेविका ब्रह्म कुमारी के निधन के बाद मृतक आश्रित कोटे से पौत्र बद्री विशाल, सरला देवी के पुत्र जितेंद्र कुमार, मायावती मिश्रा के पुत्र रवि कुमार मिश्र, बिसलावती देवी के बेटे विवेक गौतम, गीता शर्मा के पुत्र आदित्य शर्मा, रीता देवी के पुत्र सूरज कांत, रामसुमेर पाल के पुत्र राजकुमार पाल, राम प्रसाद वर्मा के पुत्र आनन्द वर्मा, राजेश जायसवाल के पुत्र उज्ज्वल जायसवाल, चंद्रशेखर दयाल के पुत्र प्रेम कुमार, तारा देवी के पुत्र हरीश कुमार, दिलीप मान सिंह के पुत्र अंशुमान सिंह, सुरेश चंद्र के पुत्र पीयूष राजपूत, राधाकृष्ण के पुत्र मयंक सिंह धाकड़, राजू शर्मा की पत्नी रजनी शर्मा, राजेश कुमार के पुत्र रूपेश मिश्र को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
इस अवसर पर निदेशक निदेशक बाल विकास पुष्टाहार सरनीत कौर ब्रोका तथा संयुक्त निदेशक गरिमा स्वरूप सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 
 
 
 
 
 
Facebook Comments