Wednesday 22nd of July 2026 09:54:02 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Jan 2024 6:53 PM |   417 views

स्मार्टफोन वितरण कार्यकम का आयोजन किया गया

सलेमपुर -राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में 27 जनवरी को स्मार्टफोन वितरण कार्यकम का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पंचायत मझौलीराज की महारानी  बिन्दु मल्ल रही। विशिष्ट अतिथि  देवेश  मल्ल रहे।
 
सर्वप्रथम सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया |तत्पश्चात् महाविद्यालय के छात्राओं के द्वारा बैज लगाकर स्वागत किया गया ।
 
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार के द्वारा स्वागत भाषण प्रेषित किया अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने इसे गौरव का पल बताया। मुख्य अतिथि श्रीमती मल्ल के द्वारा स्मार्टफोन का वितरण किया गया। वितरण के पश्चात् मुख्य का उद्बोधन हुआ जिसमें छात्राओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गयी। अपने जीवन को देश की सेवा में लगाना चाहिए।
 
धन्यवाद ज्ञापन डॉ० सिंह ने दिया। नोडल अधिकारी डॉ० कमला यादव ने स्मार्टफोन वितरण कार्य
संपादित कराया। डॉ० जनार्दन झा ने संचालन किया। 
Facebook Comments