Sunday 25th of October 2026 10:33:22 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Jan 2024 4:00 PM |   472 views

रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो बनाने वाली आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया

रश्मिका मंदाना अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं. लेकिन पिछले साल वो किसी और ही वजह से सुर्खियों में थी. वो ये कि उनकी फोटो का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया| किसी शख्स ने उनकी फोटो से एक डीपफेक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी वायरल हो गया था|

इस पर कई सेलिब्रिटिज के रिएक्शन भी सामने आए थे. यहां तक की खुद रश्मिका मंदाना ने इसको लेकर लंबी पोस्ट लिखी थी| दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी. इस पर एक्शन लेते हुए दिल्ली पुलिस ने डीपफेक बनाने वाले आरोपी को 20 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया| इस पर अब रश्मिका मंदाना का रिएक्शन भी सामने आ गया है|

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम और एक्स (पहले के ट्विटर) पर पोस्ट कर दिल्ली पुलिस का शुक्रिया अदा किया|  इसके साथ ही अपने फैन्स के साथ एक मैसेज भी शेयर किया. उन्होंने ‘डीसीपी आईएफएसओ’ को टैग करते हुए लिखा- “इस केस में जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस का बहुत शुक्रिया| उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मुश्किल वक्त में भी मेरा साथ दिया और मेरे लिए ढाल बनकर खड़े रहे.’ इसके साथ ही उन्होंने आज के यंगस्टर्स के लिए भी कुछ बातें लिखीं. उन्होंने समझाया कि किसी की फोटो के साथ छेड़छाड़ करना गलत बात है|

एक्ट्रेस ने जवान लड़के और लड़कियों के लिए आगे लिखा- “लड़कों और लड़कियों, अगर आपकी इजाजत के बिना आपकी फोटो का इस्तेमाल किया जाता है या फिर कोई छेड़छाड़ की जाती है तो ये गलत बात है| ऐसे वक्त में आपको ये ख्याल रखना चाहिए कि आपकी मदद कौन करेगा. आपका साथ कौन देगा”. रश्मिका मंदाना ने उम्मीद जताते हुए लिखा- “मुझे उम्मीद है कि ये एक रिमाइंडर है कि आपके आसपास ऐसे लोग होंगे, जो आपका साथ देंगे और आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए भी तैयार होंगे|

बता दें कि रश्मिका मंदाना का डीपफेक बनाने वाले आरोपी का नाम ईमानी नवीन बताया जा रहा है. दिल्ली पुलिस ने उसे आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है| वो आंध्र प्रदेश के गुंटूर का रहने वाला है. उसने इंस्टाग्राम पर रश्मिका मंदाना के अपने फैन पेज पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए उनका डीपफेक वीडियो बनाया था| रिपोर्ट्स के मुताबिक नवीन ने रश्मिका मंदाना के अलावा दो और फिल्मी सितारों के फैन पेज बनाए हुए थे| बात अगर रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की करें तो उन्हें पिछली बार रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ में देखा गया था| अब वो अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा 2’ में नजर आने वाली हैं|

Facebook Comments