Wednesday 22nd of April 2026 11:00:48 PM

Breaking News
  • सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बना एयरबेस|
  • यू. पी बोर्ड का परीक्षाफल कल घोषित होगा |
  • प्रधानमंत्री मोदी पर आतंकवादी टिप्पणी चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन खडगे को थमाया नोटिस |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Jan 2024 5:02 PM |   386 views

अखिलेश और जयंत में हुआ 7 सीटो पर समझौता

उत्तर प्रदेश के सियासी हलकों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए सरकार के विरुद्ध बने इंडिया गठबंधन की दो पार्टियां समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच सीटों को लेकर समझौता हो गया है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी रालोद को 7 सीटें देगी। इसका मतलब साफ है कि रालोद उत्तर प्रदेश की 7 सीटों पर चुनाव लड़ती नजर आएगी। सपा के मुखिया अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के बीच हुई मुलाकात के बाद ये फैसला हुआ है। 

 
अखिलेश यादव ने इस बाबत ट्वीट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई| जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं| अखिलेश के ट्वीट को रिट्विट करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें| 
 
सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बैठक हुई औऱ इसमें दोनों दलों के बीच सीटों की संख्या को लेकर चर्चा भी हुई। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने 20 सीटें मांगी है। सीटों की सूची पर भी चर्चा हुई है। दोनों पार्टियों ने फिर से मिलने और सीटों पर बातचीत करने का फैसला किया है। लेकिन कोई फाइनल हल नहीं निकल सका है। जिसके बाद अब सपा और आरएलडी के सीटों को लेकर समझौते की खबर सामने आ रही है।  
 
 
 
 
 
Facebook Comments