Friday 23rd of October 2026 09:40:46 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Jan 2024 4:33 PM |   381 views

10 लाख 50 हज़ार की चोरी का पुलिस ने 48 घण्टे में किया खुलासा

हरदोई:- पाली पुलिस ने कस्बे में मोबाइल शॉप में सेंधमारी कर वहां से 10 लाख 50 हज़ार और चाय के खोखे को तोड़ कर हुई चोरी का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से 7 लाख के एंड्रॉयड मोबाइल,चाय के बर्तन व भगौनो के साथ दो तमंचे व दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही टीमों को लगाया था जिसके बाद ही सफलता हाथ लगी है।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि 15 जनवरी की रात को पाली कस्बे के मोहल्ला मलिकाना निवासी मलिक हमीद उर्फ शानू की मोबाइल शॉप में सेंध लगा कर करीब 10 लाख 50 हज़ार की चोरी हुई थी, साथ ही वहीं आशू गुप्ता के चाय के खोखे को तोड़ कर उसमें रखे बर्तन व खान-पान के सामान समेत पांच हज़ार की चोरी हुई थी।

जिस पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए फौरी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने जिस मार्केट में शानू की मोबाइल शॉप है, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। इसके अलावा पुलिस की टीमें इधर-उधर पता लगाने में जुट गई। इसी बीच पुलिस को पता चला कि चोरी को अंजाम देने वाले चोर कस्बे के ही हैं,ऐसी जानकारी हाथ आते ही एसएचओ पाली अरविंद राय एक्शन में आ गए।

उन्होंने इंस्पेक्टर वहीद अहमद,एसआई अनिल सिंह पकंज और हृदय राम यादव के साथ बनाई टीम जिसमें हेड कांस्टेबिल, कांस्टेबिल और महिला कांस्टेबिल को शामिल किया गया,के साथ सटीक जानकारी मिलते ही निज़ामपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर पाली कस्बे के मोहल्ला आबिद नगर निवासी फुरकान पुत्र सादिर अली,उसी मोहल्ले के साहिब उर्फ सेबू पुत्र आमिर हसन और काज़ी सरायं मोहल्ला निवासी नाजिर अली उर्फ राजा पुत्र छोटे व उसी मोहल्ले के फरमान पुत्र रफीक को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से करीब 7 लाख का माल जिसमें 51 एंड्रॉयड फोन,65 चार्जर,40 डाटा केबिल,135 टेम्पर्ड,2 जोड़ी पायल,चाय के बर्तनों के अलावा दो तमंचे व दो कारतूस बरामद किए हैं।

पाली कस्बे में एक मोबाइल शॉप और चाय के खोखे को खंगालने वाले शातिर चोरों ने पुलिस की पकड़ में आने के बाद कुबूल किया है कि उन्होंने पिछले साल 12/13 सितंबर की रात में कस्बे के मोहल्ला मलिकापुर में एक साथ 6 मकानों में चोरी की थी।एसपी ने बताया कि पाली पुलिस की पकड़ में चारों चोरों के खिलाफ पाली थाने में पहले से ही केस दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक फुरकान और नाज़िर अली के खिलाफ 4-4 और वहीं थाने में साहिब उर्फ सेबू व फरमान के खिलाफ धारा 457/380/411 और आर्म्स एक्ट के 3-3 केस दर्ज है।

Facebook Comments