Friday 23rd of October 2026 03:00:01 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Jan 2024 5:23 PM |   1061 views

रेल मंत्रालय द्वारा स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य बने भाजपा के जिला महामंत्री प्रयाग चौहान

बलिया:– सिकंदरपुर स्थानीय कस्बा निवासी भाजपा के जिला महामंत्री व पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रयाग चौहान को भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा बलिया रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने की घोषणा का पत्र मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी द्वारा मिलते ही पूरे कस्बा के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री प्रयाग चौहान को मिठाई खिलाकर बधाई दिया वही शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान बजरंगी चौहान, रवींद्र वर्मा, जितेंद्र सोनी, दद्दन पांडे, अरविंद बर्नवाल आदि मौजूद थे।

Facebook Comments