Thursday 22nd of October 2026 10:34:40 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Jan 2024 4:50 PM |   509 views

गश्त के दौरान पुलिस ने कट्टा और चाकू के साथ तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार

महराजगंज:- घुघली थाना क्षेत्र में पुलिस ने जांच के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से कट्टा कारतूस और चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस ने जानकारी दी है कि थाना घुघली की पुलिस टीम क्षेत्र में गस्त कर रही थी। इसी दौरान बेलवा तिवारी नहर पुलिया राजकीय पौधशाला मोड़ के पास तीन युवक आपस में मार पीट कर रहे थे। पुलिस के मौके पर पहुँचने पर तीनो युवक भागने लगे।

जिन्हे पुलिस टीम ने दौडाकर पकड़ लिया। पकडे गये युवक मकसूद आलम पुत्र कलामुद्दीन अंसारी निवासी एकडंगी कोहरगड्डी थाना खड्डा जनपद कुशीनगर के पास से एक देशी तमंचा 12 बोर, दो जिन्दा कारतूस 12 बोर व दूसरे युवक रामविजय यादव उर्फ गोलू पुत्र सारदा चरण यादव उर्फ पप्पू निवासी खजुरी बाजार थाना नेबुआ नौरंगिया

जनपद कुशीनगर के पास से एक चाकू तथा तीसरे युवक सन्नी यादव पुत्र नगीना यादव निवासी खजुरी बाजार थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर के पास से भी चाकू बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Facebook Comments