Wednesday 22nd of July 2026 07:37:04 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Jan 2024 4:36 PM |   442 views

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की

लखनऊ – बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी आगामी लोक सभा चुनावों में अकेले ही मैदान में उतरेगी। आज अपने जन्‍मदिन के मौके पर लखनऊ में पार्टी कार्यालय में उन्‍होंने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा —

” हमारी पार्टी देश में जल्‍द ही घोषित होने वाले लोकसभा के लिए आम चुनाव यहां गरीबों एवं उपेक्षित वर्गों में से विशेषकर दलितों, आदिवासियों, अति पिछडे वर्गों व अन्‍य धार्मिक अल्‍पसंख्‍यक समाज के लोगों के बलबूते पर ही पूरी तैयारी व दमदारी के साथ अकेले ही लडेगी। इसलिए अकेले अपने इस अनुभव को भी खास ध्‍यान में रखकर हमारी पार्टी लोकसभा के आम चुनाव अकेले ही लडेगी।”

बहुजन समाज पार्टी ने 2019 में हुए पिछले लोक सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लडा था।

Facebook Comments