Saturday 5th of September 2026 09:32:08 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Jan 2024 4:46 PM |   611 views

ऑस्ट्रलिया में जन्मी कोई महिला पहली बार डेनमार्क की रानी बन जाएगी

पिछले दिनों डेनमार्क की मौजूदा महारानी मार्ग्रेथ सेकेंड ने बढ़ती उम्र और अपनी सेहत को ध्यान में रख राजगद्दी छोड़ने का ऐलान किया| 52 बरस के बाद मार्ग्रेथ सेकेंड राजपाट छोड़ने जा रही हैं| ऐसे में, उनके बेटे और क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक अब देश के अगले राजा होंगे| फ्रेडरिक के राजा बनने से एक चीज और साथ ही साथ होगी. ऑस्ट्रलिया में जन्मी कोई महिला पहली बार डेनमार्क की रानी बन जाएगी|

डेनमार्क की क्राउन प्रिंसेज का नाम मैरी है. वह प्रिंस फ्रेडरिक की पत्नी हैं| इसी महीने वह 14 तारीख को देश की रानी बनने जा रही हैं| मैरी की कहानी दिलचस्प है. उनका जन्म 5 फरवरी 1972 को ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में हुआ था | यह ऑस्ट्रलिया में एक विज्ञापन एजेंसी के लिए काम करती थी| मगर फिर किस्मत ने एक करवट ली|

ये साल 2000 की बात है| तब ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में समर ओलंपिक का आयोजन चल रहा था. कहते हैं कि मैरी सिडनी के एक बार में अपने दोस्तों के साथ घूमने गईं हुईं थी| तभी इनकी अचानक वहां मुलाकात एक शख्स से हुई| मैरी उस आदमी को नहीं जानती थीं जिस वक्त उन्होंने उस बार में यूं ही हाथ मिलाते हुए एक दूसरे को ग्रीट किया|

जिस से मैरी की मुलाकात हुई, वह कोई साधारण शख्स नहीं था. वह दरअसल डेनमार्क के राजकुमार थे जो अपने दोस्तों के साथ उसी बार में मौजूद थे| डेनमार्क के राजकुमार के अलावा यूरोपीय राजघरानों के और भी कई लोग वहां मौजूद थे| जिसमें उनके छोटे भाई प्रिंस जोआचिम और चचेरे भाई शामिल थे|

बाद में जब कुछ लोगों ने मैरी से कहा कि आपको मालूम है जिसने आपसे हाथ मिलाया, वह कौन था? मैरी ने ना कह दिया| खैर फिर डेनमार्क के राजकुमार से मैरी की बातचीत हुई और मुलाकातों का सिलसिला चल पड़ा| लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनसिप चलती रही|

और फिर आया साल 2003, अक्टूबर महीन में इस जोड़े की आधिकारिक तौर पर सगाई हो गई और अगले साल 14 मई को दोनों ने शादी कर ली| दोनों की शादी कोपेनहेगन कैथेड्रल में हुई थी| डेनमार्क के राजकुमार प्रिंस फ्रेडरिक और मैरी के अब चार बच्चे हैं|

18 बरस के प्रिंस क्रिश्चियन सबसे बड़े हैं और वही आगे चल कर डेनमार्क के राजा होंगे| वहीं इस दंपत्ति की 16 साल की एक एक बेटी हैं जिसका नाम इसाबेला है| इन दोनों के अलावा दो बच्चे और हैं जो जुड़वा पैदा हुए थे|

Facebook Comments