Saturday 17th of October 2026 06:21:33 PM

Breaking News
  • प्रयागराज में माफिया से मुक्त जमीन पर बनेगे 602 आवास |
  • उत्तर प्रदेश में मिठाईयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य |
  • पूर्व आईएस दिव्या मित्तल ने बनाई अपनी राजनैतिक पार्टी|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Dec 2023 4:53 PM |   823 views

यूएस में भारत के काउन्सलेट जनरल ए. मंजूनाथ ने सभी कलाकारों का किया सम्मान

भोजपुरी अवधी एसोशियेशन ऑफ़ नार्थ अमेरिका (बाना) द्वारा 23 से 27 दिसम्बर तक अमेरिका में  टेक्सस प्रांत के डेलस एवं ह्युस्टन शहर में आयोजित भोजपुरी कार्यक्रम में पूर्वांचल के ख्याति लब्ध लोक गायक डॉ राकेश श्रीवास्तव को आमंत्रित किया गया था|

यह बड़ी उपलब्धि पहली बार गोरखपुर के किसी कलाकार को मिली है , राकेश द्वारा प्रस्तुत सुंदर सुभूमि भइया भारत के देशवा …. एवं अन्य अपने पारम्परिक लोक ग़ायन से उपस्थित जन को मंत्र मुग्ध कर दिया , इनके साथ लोक गायक पवन पंक्षी एवं लोक गायिका निशा उपाध्याय सहित त्रिपुरारी मिश्रा, मो शकील , विक्की , सुनील रॉब्सन वाद्य यंत्रों पर सहयोगी थे।

यह कार्यक्रम भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अधीन आईसीसीआर द्वारा प्रायोजित किया गया था ।

राकेश ने बताया कि अमेरिका में भारतीय प्रवासियों द्वारा आयोजित भोजपुरी का यह पहला कार्यक्रम  था , जिसमें हज़ारों लोगो ने भाग लिया ।

यूएस में भारत के काउंसलेट जनरल  ए मंजुनाथ ने सभी कलाकारों के सम्मान में अपने सरकारी आवास पर रात्रि भोज पर आमंत्रित किया तथा इंडिया हाउस में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

इस कार्यक्रम में उतर प्रदेश सरकार द्वारा अतिथि के रूप में  रतन पाल सिंह , सदस्य विधान परिषद को भी आमंत्रित किया गया था ।

इस कार्यक्रम में प्रवीण सिंह , नंद लाल सिंह ,देव कुमार सिंह , सौरभ , मोना ,प्रिंस , संतोष वर्मा एवं रमेश दुबे का विशेष सहयोग रहा |

Facebook Comments