Saturday 17th of October 2026 06:20:08 PM

Breaking News
  • प्रयागराज में माफिया से मुक्त जमीन पर बनेगे 602 आवास |
  • उत्तर प्रदेश में मिठाईयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य |
  • पूर्व आईएस दिव्या मित्तल ने बनाई अपनी राजनैतिक पार्टी|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Dec 2023 4:40 PM |   1049 views

बैतालपुर चीनी मिल को चलाने हेतु 58 वे दिन धरना प्रदर्शन जारी

देवरिया – बैतालपुर चीनी मिल को चलाने हेतु देवरिया के कलेक्ट्रेट परिसर में चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन आज 58 वे दिन भी जारी रहा |
 
किसान, धैर्य पूर्वक इस ठंढक में भी अपने मिल की लड़ाई लड़ रहा है। धरने को सम्बोधित करते हुए
किसान नेताओं ने क्षेत्र की जनता का आह्वान किया कि वे भारी संख्या में जुट कर कुंभकर्णी निद्रा में
सोये जिम्मेदारों को जगायें ताकि एक चीनी मिल का महत्व समझ में आने और सरकार इसे
तुरन्त चलाने की घोषणा करें।धरने का अध्यक्षता बजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने किया।
 
इस अवसर पर राम एकबाल चौहान, राम प्रकाश सिंह, वेदप्रकाश  कमला यादव, दिनेश कुमार शुक्ल, अशोक शास्त्री, दीन दयाल शर्मा, विजय कुमार सिंद, गुजेश्वर प्रसाद शर्मा, डा० नन्दलाल पाठक, विद्यासागर विश्वकर्मा, राम किशोर वर्मा, राजकिशोर मिश्र, जयजीत, रविन्द्र कुशवाहा, अरविन्द भारती, वशिष्ठ यादव ,विमलेश कुमार आदि किसान भौजूद रहे।
Facebook Comments