Wednesday 4th of November 2026 01:20:49 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Dec 2023 4:04 PM |   492 views

आवारा पशुओं से तंग हो कर गुस्साए ग्रामीणों ने पशुओं को प्राथमिक विद्यालय में किया बंद

अलीगढ़:-तहसील अतरौली क्षेत्र के औरेनी दलपतपुर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्याालय में बुधवार की दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब सड़कों पर घूम कर आतंक मचाने वाले और खेतों में घुसकर किसानों की फसलों को बर्बाद करने वाले आवारा पशुओं से परेशान होकर ग्रामीणों ने आवारा गोवंशों को दौड़ते हुए स्कूल के प्रांगण के अंदर बंद कर दिया। बड़ी तादाद में स्कूल प्रांगण के अंदर आवारा पशुओं को देख बच्चों में दहशत फैल गई और इतनी तादाद में पशुओं को देख कई बच्चे डर के मारे सहम गए।

जिसके बाद शिक्षकों ने बच्चों की जान को खतरा और बच्चों की आंखों में डर देख क्लासरूम के गेट बंद कर बच्चों को हिदायत देते हुए क्लासरूम में रहने की सलाह देते हुए बच्चों और शिक्षकों द्वारा अपनी जान बचाई गई। ग्रामीणों द्वारा स्कूल प्रांगण में घुस आए गए आवारा पशुओं को देखने के लिए स्कूल की छत और स्कूल के चारों तरफ ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। इस दौरान स्कूल प्रांगण में बंद किए आवारा गोवंश ने दीवार फांदकर भागने तक की कोशिश की।तो गुस्साए ग्रामीण हाथों में लट लेकर गोवंशों को रोकने के लिए वहां खड़े हो गए। स्कूल प्रांगण में ग्रामीणों द्वारा आवारा पशु बंद किए जाने की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। सूचना पर प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे स्कूल की छुट्टी के बाद आवारा गोवंशों को ट्रक में भरवा कर निराश्रित गौशाला भिजवाया गया।

बताया जा रहा है कि हाल ही में अतरौली की डुकरिया वाली प्याऊ पर दो सांडों की लड़ाई में सांड लड़ते लड़ते खेतों में काम कर रहे किसान के पास पहुंच गए थे। जिसके बाद खेतों में काम कर रहे किसान पर आपस में लड़ाई लड़ रहे सांडों ने किसान को अपने सिंगो पर उठाकर जमीन पर पटकते हुए मौत की नींद सुला दिया था। वहीं किसानों का कहना है कि किसानों को खेतों में खड़ी अपनी फसलों को आवारा पशुओं से बचने के लिए दिन-रात पहरा देते हुए खेतों में रखवाली करनी पड़ रही है। फिर भी आवारा गोवंश खेतों में घुसकर किसानों की फसलों को चौपट कर रहे है। आवारा गोवंश के आतंक के चलते सर्द रातों में पहरा देने से किसान सो नहीं पाते। जिसके चलते किसान परेशान है। तो वहीं दूसरी तरफ फसलों की रखवाली के साथ-साथ आवारा गोवंश सड़कों पर हादसों की वजह बन रहे हैं।

प्रतिदिन कहीं न कहीं दुर्घटनाएं हो रहे है।जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोई आवारा सांड आम लोगों पर अचानक हमला कर देता है। यहां तक की पालतू पशुओं को जो चारा डालते हैं। उसको चारे को भी ये आवारा जानवर खा जाते हैं।यही वजह है कि आक्रोशित ग्रामीणों ने आवारा पशुओं के आतंक से परेशान होकर गांव के प्राथमिक विद्यालय के अंदर बंद किया गया है। तो वही एसडीएम अतरौली ने स्कूल में आवारा गोवंश भरने के मामले में जांच कराने की बात कही है।

Facebook Comments