Thursday 22nd of October 2026 09:58:43 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Dec 2023 4:12 PM |   720 views

फूल/शाकभाजी/मसाला बीजों का वितरण 01 जनवरी को होगा – जिला उद्यान अधिकारी

देवरिया-  जिला उद्यान अधिकारी ने बताया है कि उद्यान विभाग की लाभार्थी परक योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में चयनित कृषकों को स्टॉल लगाकर बीज वितरण शेड्यूल के अंतर्गत जनपद  में 01 जनवरी की तिथि निर्धारित है। 
 
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कृषकों हेतु औद्यानिक विकास योजना (राज्य सेक्टर) के पंजीकृत कृषकों को बीज प्राप्त करने हेतु 01 जनवरी को
 
राजकीय पौधशाला, भुजौली परिसर में हाफेड द्वारा इंपैनल्ड कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा स्टॉल लगाकर फूल/शाकभाजी/मसाला बीजों का वितरण किया जाएगा।
 
कृषक को खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति के साथ पंजीकरण करा कर पंजीकरण की प्राप्ति रसीद व आधार कार्ड बीज प्राप्त करते समय साथ में लाना आवश्यक है।
Facebook Comments