Saturday 4th of May 2024 02:32:56 AM

Breaking News
  • जुलाई से पटरी पर दौड़ेगी वन्दे भारत मेट्रो |
  • राहुल गाँधी ने राय बरेली से दाखिल किया नामांकन ,सोनिया और प्रियंका रही मौजूद |
  • मुम्बई मतदान के दिन मेट्रो की दो लाइन पर किराए में 10 प्रतिशत की छूट | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Dec 2023 6:46 PM |   145 views

अरबाज ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली

बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर अरबाज खान ने दूसरा निकाह कर लिया है| पिछले कुछ दिनों से उनकी शादी को लेकर चर्चा हो रही थी लेकिन कुछ भी कन्फर्म नहीं हो पा रहा था| बीते रविवार अरबाज ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली है| शादी के दौरान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. अरबाज की शादी में सिर्फ करीबी ही शामिल हुए हैं| इस दौरान के वीडियोज आने शुरू हो गए हैं| निकाह के दौरान का वीडियो सामने आया है. इसमें सलमान खान अपने छोटे भाई की शादी में जमकर डांस करते भी नजर आ रहे हैं|

विरल भियानी ने इस दौरान के कुछ वीडियोज शेयर किए हैं| इन वीडियोज में सभी मस्ती करते नजर आ रहे हैं| सलमान खान की भी खुशी का ठिकाना नहीं है| वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अपने भाई की शादी में सलमान दिल खोल कर डांस कर रहे हैं| स्टेज पर हर्षदीप कौर सलमान की फिल्म दबंग का गाना तेरे मस्त-मस्त दो नैन गा रही हैं| वहीं अपने ही गाने पर सलमान खान फुल मस्ती में डांस करते नजर आ रहे हैं|

वीडियो में अरबाज खान के बेटे अरहान खान भी नजर आ रहे हैं और वे भी पिता की शादी में बेहद खुश हैं| नई-नवेली दुल्हन बनीं शूरा खान भी भाईजान के गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं| वीडियो पर फैंस अलग-अलग रिएक्शन्स भी दे रहे हैं| एक शख्स ने लिखा- सलमान खान थोड़ा टायर्ड लग रहे हैं. एक दूसरे शख्स ने लिखा- वाह, सलमान खान सलवार कमीज में, न्यूली वेड्स कपल को ढेर सारी बधाई|

बता दें कि अरबाज खान की वाइफ शूरा खान फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं| वे बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा टंडन की मेकअप आर्टिस्ट हैं. रवीना भी अरबाज-शूरा की शादी का हिस्सा बनीं| उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी के दौरान का एक वीडियो भी शेयर किया था. इस वीडियो में अरबाज भी रवीना के साथ जमकर डांस करते नजर आए थे|

Facebook Comments