Thursday 22nd of October 2026 05:54:09 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Dec 2023 5:42 PM |   648 views

एक दिवसीय रोजगार मेला 30 दिसम्बर को

कुशीनगर -जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, के तत्वावधान में स्व० विजय प्रताप नारायण सिंह, स्मारक मैदान, साखोपार, कुशीनगर में  30 दिसम्बर 2023 को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनी के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेगें।
 
उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक एवं आई०टी०आई० उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 20 से 25 कम्पनियों के आने की सम्भावना है जो विभिन्न पदों पर चयन करेगी।
 
इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपने आई०डी० पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार ऑनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते है।
 
सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, फोटो, आधार कार्ड एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे स्व० विजय प्रताप नारायण सिंह स्मारक मैदान, साखोपार, कसया, कुशीनगर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है।
 
इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही होगा।
Facebook Comments