Thursday 22nd of October 2026 09:16:21 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Dec 2023 4:17 PM |   589 views

लोकनायक “जयप्रकाश राष्ट्रीय सम्मान” से सम्मानित हुए डॉ राकेश श्रीवास्तव

लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केंद्र, सामाजिक सांस्कृतिक एवं रचनात्मक संगठन ,नई दिल्ली  द्वारा आज डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ रोड ,नई दिल्ली के भीम सभागार  में लोकगायिकी के  क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने एवं लोक गीतों को संरक्षित करने के सतत प्रयास हेतु गोरखपुर के लोकगायक डॉक्टर राकेश श्रीवास्तव को “जयप्रकाश राष्ट्रीय सम्मान” से सम्मानित किया गया |

यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भारत के पूर्व राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद जी उपस्थित थे ।

इस अवसर पर पूर्व सांसद आर के सिन्हा, स्वामी चक्रपाणि महाराज , मथुरा के संसद राजा मानवेंद्र सिंह , रश्मि वर्मा विधायक , वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह ,  सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

इस अवसर पर पार्श्व गायिका दिलराज कौर और राकेश श्रीवास्तव ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया

Facebook Comments