Thursday 22nd of October 2026 08:14:12 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Dec 2023 6:09 PM |   793 views

  दो दिवसीय “क्रीडा  प्रतियोगिता” का समापन हुआ

सलेमपुर। राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर, जनपद- देवरिया में आज  दो दिवसीय “क्रीडा  प्रतियोगिता” का समापन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो० हरीश के अध्यक्षीय भाषण के साथ हो गया ।
 
अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार ने कहा कि कीड़ा प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। जीवन के प्रत्यके क्षेत्र में क्रीडा  का महत्वपूर्ण स्थान हैं। उन्होंने छात्राओं को अनुशासनबद्ध जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
 
पहले छात्राओं को महाविद्यालय के अन्य अतिथिगण और आचार्यगण ने भी सम्बोधित किया ।
 
आज के कीड़ा प्रतियोगिता के मुख्य कार्यक्रमों में चक प्रक्षेप प्रतियोगिता, भाला प्रक्षेप प्रतियोगिता, 100मी0 अंतिम दौड़ प्रतियोगिता, गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, रिलेरेस प्रतियोगिता को सम्मिलित किया गया था | चक प्रक्षेप प्रतियोगिता में प्रियंका, दीपा और सोनी ने कमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला प्रक्षेप प्रतियोगिता में दीपा सोनी और पिंकी ने कमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 
100मी0 अंतिम दौड़ प्रतियोगिता में सोनी, अंतिमा और प्रियात्मा ने कमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में पिंकी, ज्योति और प्रियंका ने कमशः प्रथम,
द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में पिंकी, प्रियंका और संजना ने कमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । रिलेरेस प्रतियोगिता में सोनी, रोशनी, शगुप्ता, पूजा, सुजू और सुमित्रा ने दो-दो कर के कमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
 
सम्पूर्ण क्रीडा प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक पा कर प्रियंका ने कीड़ा चैंपियन पुरस्कार अपने नाम किया।
 
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस क्रीडा  प्रतियोगिता को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में क्रीडा  प्रभारी डॉ० योगेन्द्र सिंह, समारोहक डॉ० जनार्दन झा, परीक्षा प्रभारी  कमला यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
 
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के समारोहक एवं सहायक आचार्य डॉ० जनार्दन झा ने किया। कार्यक्रम का विधिवत समापन राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हो गया ।
Facebook Comments