Saturday 5th of September 2026 09:32:09 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Dec 2023 5:17 PM |   748 views

अभिनेता बृजेश त्रिपाठी ने कांदिवली में अपने घर पर अंतिम सांस ली

बॉलीवुड और भोजपुरी समेत कई भाषाओं में सैकड़ों फिल्में कर चुके मशहूर अभिनेता बृजेश त्रिपाठी अब हमारे बीच नहीं रहे. मुम्बई के कांदिवली में अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली है| खबरों के मुताबिक, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है| बता दें कि वो लगभग 72 साल के थे और पिछले 46 सालों से फ़िल्म जगत में एक्टिव थे|

बृजेश त्रिपाठी ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था| उन्होंने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत समेत तमाम बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया था. बॉलीवुड के अलावा उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी खूब नाम कमाया था| बॉलीवुड में उन्होंने 250 से भी ज्यादा फिल्में की थीं| फिल्मों के अलावा वो टीवी शोज का भी हिस्सा रहे|

आपको बता दें कि भोजपुरी जगत में भी उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया था| इस लिस्ट में मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं| उनके अचानक चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. साल 1979 में बृजेश त्रिपाठी ने एक्टिंग में डेब्यू किया था जिसके बाद कई फिल्में की| उनकी एक्टिंग की वजह से वो लोगों के दिलों में हमेशा अमर रहेंगे|

बताया जा रहा है कि बृजेश त्रिपाठी को दो हफ्ते पहले डेंगू हुआ था. जिसके बाद उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था. मेरठ से जब वो मुंबई वापस लौटे तो कल रात उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया| जिसके बाद अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| बता दें कि उनका पूरा परिवार मुंबई के कांदिवली में रहता है. आज एक्टर का अंतिम संस्कार किया जाएगा|

Facebook Comments