Thursday 22nd of October 2026 08:52:15 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Dec 2023 5:44 PM |   591 views

अहरौरा बांध के मेन सुलुस से निकल रहा पानी, सिंचाई विभाग बंद कराने का कर रहा प्रयास

मिर्जापुर:- अहरौरा में  रविवार शाम को हुसैनपुर बीयर से पानी निकलने का वीडियो वायरल होने पर सोमवार को सिंचाई विभाग की नीद खुली और एस डी ओ सहित अन्य अधिकारी अहरौरा बाध पर पहुंच गए।पता चला की अहरौरा बाध के मेन सुलस जो गड़ई नदी में निकलता है मे लिकेज होने के कारण काफी तेज प्रवाह के साथ पानी निकल रहा है। और सिंचाई विभाग के अधिकारी अस्थाई व्यवस्था कर उसको बंधवाने का प्रयास कर रहे हैं ।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव प्रहलाद सिंह ने बताया की एक माह पूर्व 30 अक्टूबर को जब अहरौरा मेन सुलूस को बंद किया गया था तो बाध में 326 का लेबल था । और बाध में 16 फीट पानी था लेकीन सुलूश मे लिकेज होने के कारण लगभग एक फीट पानी बर्बाद हो गया और यह पानी जब जाकर हुसैनपुर बीयर मे इकट्ठा हुआ तो इसको वहा फाटक खोलकर निकालने लगे विभाग के लोग की कही यह नहरों के माध्यम से खेतो में न पहुंच जाय।

इस संबंध में सिंचाई विभाग के एस डी ओ के के सिंह ने बताया की अहरौरा मेन सुलूस से पानी निकल रहा है जिसको बनवाने का प्रयास किया जा है। जे ई नरसिंह मौर्य ने बताया बोरियो के सहारे अस्थाई रूप से अभी प्रयास किया जा रहा है की पानी का बहाव रुक जाय।

हर वर्ष सिंचाई विभाग करवाता है गेट का मरम्मत

अहरौरा बाध के गरई नदी में लगे सुलूस का गेट सिंचाई विभाग प्रति वर्ष मरम्मत कराता है और प्रतिवर्ष उसमें लिकेज कैसे हों जाता है यह विचारणीय विषय है।

Facebook Comments