Wednesday 22nd of July 2026 07:37:23 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Dec 2023 5:28 PM |   559 views

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) को बीजेपी (BJP) की तरफ से विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद के नाम का ऐलान किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भजनलाल शर्मा के नाम का ऐलान किया गया। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और इस पर सर्वसम्मति से चुन लिया गया।

पहली बार विधायक बने हैं भजन लाल शर्मा…

भजनलाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं और वो पहली बार विधायक बने हैं। वो बीजेपी के प्रदेश महासचिव हैं। भजन लाल शर्मा 56 साल के हैं। उनको संघ और बीजेपी दोनों काकरीबी माना जाता है। वो भरतपुर के रहने वाले हैं। बाहरी होने के बावजूद सांगानेर से बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को उन्होंने 48081 वोटों से हराया है। उन्हें संघ और संगठन दोनों का करीबी माना जाता है। भजन लाल शर्मा के समर्थकों में खुशी की लहर है। वो ब्राह्मण समाज से आते हैं।

अशोक लौहाटी का टिकट काटकर दिया था टिकट…

भजन लाल शर्मा जयपुर की सांगानेर विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए हैं। बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक अशोक लौहाटी का टिकट काट कर भजन लाल शर्मा को दिया।

दीया कुमार और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम होंगे

इसके साथ ही राज्य में दो डिप्टी सीएम होंगे। दीया कुमार और प्रेम चंद्र बैरवा को डिप्टी सीएम चुना गया है। वहीं वासुदेव देवनानी राजस्थान विधानसभा के स्पीकर होंगे।

बता दें कि इससे पहले राजस्थान के नए सीएम के नाम को लेकर काफी चर्चाएं चल रही थीं। कहा जा रहा था कि मध्यप्रदेश के मोहन यादव की ही तरह बीजेपी किसी नए नाम का ऐलान मुख्यमंत्री के तौर पर कर सकती है।

Facebook Comments