Thursday 22nd of October 2026 11:10:30 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Dec 2023 5:07 PM |   625 views

“जयप्रकाश राष्ट्रीय सम्मान” से सम्मानित होंगे डॉ राकेश श्रीवास्तव

गोरखपुर -लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केंद्र, सामाजिक सांस्कृतिक एवं रचनात्मक संगठन ,नई दिल्ली  द्वारा 21 दिसंबर को  डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ रोड ,नई दिल्ली के भीम सभागार  में लोकगायिकी के  क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले एवं लोक गीतों को संरक्षित करने के सतत प्रयास हेतु गोरखपुर के लोकगायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव को “जयप्रकाश राष्ट्रीय सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा ।
 
संस्था द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्व को यह सम्मान दिया जाता है।इसकी सूचना ई मेल द्वारा संस्था के महा सचिव अभय सिन्हा ने राकेश को भेजी है । यह सम्मान भारत के पूर्व राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद द्वारा दिल्ली में दिया जाएगा।
Facebook Comments