Friday 23rd of October 2026 04:46:03 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Dec 2023 7:01 PM |   502 views

माहौल को खराब करने के लिए किया जा रहा है हिंदू मुस्लिम की राजनीति

सिद्धार्थनगर:- डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून के बलुआ समय माता मंदिर पर जाने के बाद उसके शुद्धिकरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है ऐसे में आज उसको लेकर डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून के प्रतिनिधियों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई|

इसमें उन्होंने बताया कि यह केवल माहौल को खराब करने के लिए किया जा रहा है हिंदू मुस्लिम की राजनीति करने वाले लोगों द्वारा लोगों को गुमराह करने का काम किया गया है विधायक प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि यज्ञ कार्यक्रम चल रहा था।

जिसमें आयोजन द्वारा डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून को बुलाया गया था इसमें विधायक पहुंची और कार्यक्रम का हिस्सा लिया उसके दूसरे दिन अराजक किस्म के लोगों द्वारा मंदिर का शुद्धिकरण किया गया जो कि शास्त्रों के अनुसार सही नहीं है जो लोग केवल हिंदू मुस्लिम की राजनीति चमकाते हैं हम लोग इसकी शिकायत उच्च स्तर पर करेंगे साथ ही कार्यक्रम के आयोजक ने बताया विधायक को हमने बुलाया था कुछ लोग इसमें टीका टिप्पणी कर रहे हैं राजनीति करके माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं।

Facebook Comments