Friday 23rd of October 2026 02:38:04 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Dec 2023 6:31 PM |   491 views

अवैध कच्ची शराब की छापेमारी में 45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 अभियोग पंजीकृत

गोंडा – जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग की टीमों द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद गोण्डा के आबकारी निरीक्षकों की संयुक्त टीम क्षेत्र 1, क्षेत्र 4,  व प्रवर्तन 2 की द्वारा ग्राम धोबियन   पुरवा, रानीपुरवा, थाना कोतवाली नगर, अतरसुइया कोतवाली करनैलगंज आदि गांवों में आकस्मिक  दबिश दी गई।
 
उन्होंने बताया है कि दविश के दौरान 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, मौके पर 600 किलो महुआ लहन एवं शराब बनाने का उपकरण नष्ट किया गया, तथा 03 अभियोग आबकारी अधिनियम धारा 60 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। विशेष प्रवर्तन अभियान निरन्तर जारी है।
 
उन्होंने बताया है कि जनपद में अवैध कच्ची शराब की छापेमारी का कार्यक्रम चलता रहेगा।
Facebook Comments