Friday 23rd of October 2026 02:05:59 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Dec 2023 6:28 PM |   723 views

मीडिया की पहल पर प्रशासन जगा, एस डी एम पहुंचे सुदामा के घर

मिर्जापुर:- बुधवार को जब एक 11वर्षीय भूख से बेहाल बालक सुदामा इमलिया चट्टी पुलिस चौकी पहुंचा और चौकी प्रभारी दिलीप गुप्ता से लिपट कर रोने लगा तो कोई नहीं जानता था की अब उसके दुःख दूर होने वाले है।

चौकी प्रभारी दिलीप गुप्ता ने मानवता दिखाई और चौकी के सिपाहियो सहित खंड शिक्षा अधिकारी जमालपुर डॉ0 अरुण कुमार सिंह ने पहल करते हुए बालक सुदामा के घर पहुंचे और खाने- पीने की चीजों सहित अन्य आवश्यक सामग्री दिया जिसको मिडिया ने जोरदार तरीके से उठाया|

इसके बाद प्रशासन की नीद खुली और शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिला अधिकारी चुनार चंद्रभान सिंह पटेल सुदामा के घर पहुंच गए और उन्होंने यथा स्थिति की जानकारी लिया। एस डी एम के साथ आए समाजसेवी अजय पटेल उर्फ छोटू पटेल ने एक लाख रुपए की नगद धनराशि सुदामा का घर बनवाने के लिए चौकी प्रभारी दिलीप गुप्ता को दिया और कहा की आगे और जो आवश्यकता पड़ेगी हम सहयोग करेंगे।

बता दें की सुदामा के पिता नारायण का तीन वर्षों पूर्व निधन हो गया और उसका पुस्तैनी मकान जो मिट्टी का था जर्जर हो कर गिर गया तो सुदामा बेघर हो गया और गांव मे स्थित काली मां के मन्दिर में आकर शरण ले लिया और वही रहने लगा। सुदामा की मां किरन देवी मानसिक रूप से बीमार होने के कारण कुछ कर नहीं पाती थी अगर कोइ दे दिया तो तन ढक गया पेट भर गया नहीं तो उसी तरह पड़े रहते थे।

कक्षा 6 में पढ़ता है सुदामा

सुदामा गांव में ही स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटिहटा मे कक्षा 6 का छात्र है जो मां के बीमार होने के कारण नियमित विद्यालय नहीं जा पाता है।

समाजसेवियो का आना चाहिए आगे
सुदामा की गरीबों मिटाने एव मां का बेहतर इलाज कराने के लिए समाज सेवी लोगों एव समाज संस्थाओं को आगे आना चाहिए ताकि सुदामा के दिन बहुर सके और मां स्वस्थ हो सके।

एस डी एम ने कहा

मौके पर पहुंचे एस डी एम चंद्रभानु सिंह ने कहा की अब सुदामा को कोई परेशानी नहीं होगी और मां का भी इलाज कराया जायेगा। इसके साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ अब तक क्यों नहीं मिला इसकी जांच होगी और सभी योजनाओं का लाभ सुदामा को मिलेगा इसके लिए ग्राम प्रधान कुसुम देवी को निर्देश दिया गया है।

छोटू पटेल बनवाएंगे घर चौकी प्रभारी करेंगे देखरेख

सुदामा का पक्का घर समाजसेवी अजय पटेल उर्फ छोटू पटेल बनवाएंगे और चौकी प्रभारी दिलीप गुप्ता नोडल अधिकारी रहेंगे। चौकी प्रभारी की देखरेख में सब काम होगा।

Facebook Comments