Thursday 2nd of April 2026 12:31:54 PM

Breaking News
  • तृतीय विश्व युद्ध की आहट , ईरान ,अमेरिका इजराइल की जंग ने दुनिया को हिलाया ,ईरान से लड़ते -लड़ते नाटो से भी भीड़ बैठे ट्रंप |
  • उत्तर प्रदेश में अंडे पर एक्सपायरी डेट का नया नियम लागू|
  • उत्तर प्रदेश जनगणना का पहला चरण 22 मई से |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Nov 2023 5:53 PM |   431 views

रांची में एक थानेदार ने ही न्याय के लिए आई युवती के साथ रेप किया

झारखंड की राजधानी रांची में एक अजीब घटनाक्रम हुआ है| यहां एक महिला अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची थी. लेकिन थाने में तैनात थानेदार ने न्याय दिलाने का झांसा देकर उसके साथ रेप कर दिया| वहीं जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी थानेदार ने शादी का झांसा देकर बार बार रेप किया| अब पीड़ित युवती ने एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा को शिकायत दी है| वहीं एसएसपी ने इस शिकायत पर हटिया के डीएसपी राजा मित्रा को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है|

जानकारी के मुताबिक हटिया थाना क्षेत्र की रहने वाली इस युवती की शादी पिछले वर्ष किसी कारणवस टूट गई थी| युवती ने अपनी ससुराल पक्ष को दिए नगदी और सामान को वापस लौटाने की मांग की तो उसे भगा दिया गया| ऐसे में युवती न्याय की गुहार लगाते हुए जगन्नाथपुर थाने पहुंची| यहां पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दूल्हा पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी तो दर्ज कर लिया, लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं की|

ऐसे में पुलिस ने थानेदार से गुहार लगाई तो थानेदार ने जल्द न्याय दिलाने का झांसा देकर युवती के साथ रेप किया| वहीं जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी थानेदार ने शादी का झांसा दिया और छह महीने तक उसके साथ रेप करता रहा. पीड़िता का आरोप है कि अब थानेदार ने शादी से इंकार कर दिया है|

यही नहीं, आरोपी उसे झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दे रहा है| ऐसे में पीड़िता ने रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को शिकायत दी है. उन्होंने तत्काल मामले की जांच के लिए हटिया के डीएसपी राजा मित्रा को निर्देश दिया है| उधर, जगन्नाथपुर के आरोपी थानेदार ने खुद को निर्दोष बताया है. कहा कि युवती किसी के दबाव में आकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है|

Facebook Comments