Thursday 22nd of October 2026 09:14:41 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Nov 2023 5:18 PM |   692 views

कनाडा में पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई ने फेसबुक पर पोस्ट करके हमले की जिम्मेदारी ली

कनाडा में शनिवार को पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग की गई है| इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है | बताया जा रहा है कि कनाडा के बैंकुवर के व्हाइट रॉक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल का बंगला है, जहां पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया| लॉरेंस बिश्नोई ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया है कि यह गोलीबारी उसने करवाई है|

बिश्नोई ने लिखा, ‘हां जी सत श्री अकाल राम राम सबनू, आज बैंकुवर व्हाइट रॉक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगलो पर फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने करवाई है| उसने आगे लिखा,सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता है तू, बोल अब बचाए तुम्हें तेरा भाई और सलमान खान को भी मैसेज है कि तुम्हें वहम है कि दाऊद तुम्हारी हेल्प कर देगा| कोई नहीं बचा सकता तुम्हें हमसे| सिद्धू मूसेवाला के मरने पर बहुत ओवर एक्टिंग की है तुमने| तुम्हें सब पता है कि कितना अहंकारी बंदा था. इसके कौन-कौन से क्रिमिनल बंदों के साथ ये टच में था|

बिश्नोई ने कहा जब तक विक्की मिड्डूखेड़ा जी रहा था, तुम आगे-पीछे फिरते थे. बाद में सिद्धू का ज्यादा दुख हो गया तुम्हें| रडार में आ गया तू भी अब बताते हैं तुम्हें, ये ट्रेलर दिखाया है तुम्हें, अब फिल्म जल्द रिलीज होगी. किसी भी देश में भाग जाओ, याद रखना मौत को किसी जगह का वीजा नहीं लेना पड़ता, इसको जहां आना है आ जाना है|

बता कें कि गिप्पी की कॉमेडी फिल्म ‘मौजा ही मौजा’ आ रही है| गुरुवार को ही इसका ट्रेलर लॉन्च हुआ है. इसमें सलमान खान भी शामिल हुए थे| इसके साथ ही सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर भी गिप्पी ग्रेवाल की ‘मौजा ही मौजा’ मूवी का ट्रेलर शेयर किया है और कैप्शन में फिल्म की टीम को बेस्ट विशेज दी|

Facebook Comments