Tuesday 13th of October 2026 08:10:02 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Nov 2023 6:38 PM |   742 views

वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

सलेमपुर/ देवरिया – आज राजकीय महिला महाविद्यालय मझौली राज सलेमपुर, देवरिया में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें महाविद्यालय के छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । कुल 35 छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
 
इस प्रतियोगिता में कुमारी तनु गुप्ता बीए प्रथम वर्ष श्वेता पाण्डेय बीए तृतीय वर्ष निशा बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशबू खान बीए द्वितीय वर्ष और आतिया बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कशिश मिश्रा बीए तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इसके अतिरिक्त श्वेता गुप्ता और अंतिमा यादव ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। इन सभी छात्राओं ने अलग-अलग कक्षाओं से भाग लेकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया ।
 
वाद-विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार, डॉ० जनार्दन झा, डॉ० कमला यादव और डॉ० अभिषेक कुमार सम्मिलित थे। प्रतियोगिता के अन्त में महाविद्यालय के प्राचार्य ने परिणाम की घोषणा करते हुए सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
Facebook Comments