Sunday 6th of September 2026 06:53:17 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Nov 2023 6:22 PM |   655 views

प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत बनाने का शपथ दिलाया गया

कृषि विज्ञान केंद्र देवरिया पर प्रधानमंत्री द्वारा  पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त का हस्तांतरण झारखंड के खूंटी से किया गया| जिसका सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र देवरिया पर किसानों के बीच कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर देश के आदिवासी समुदाय के लिए राष्ट्रपति महाहिम द्रौपदी मुर्मू  जी के संदेश का वीडियो प्रसारण किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा झारखण्ड राज्य एवम आदिवासी समुदाय के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का शिलान्यास तथा लोकार्पण भी किया गया।

प्रधानमंत्री ने अपने संवाद में बताया कि आज भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की जा रही है। जिसके माध्यम से सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का कार्य किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा भारत को विकसित बनाने का शपथ दिलाया गया।

कार्यक्रम की समाप्ति के बाद कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉक्टर मान्धाता सिंह ने बताया कि जनपद में विकसित भारत संकल्प यात्रा 25 नवंबर से शुरू होगी जो 26 जनवरी तक जनपद के विभिन्न न्याय पंचायतों में पहुंचकर सरकार की विभिन्न योजनाओ के माध्यम से भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया जाएगा।

केंद्र के उद्यान विशेषज्ञ डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने उपस्थित किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ खासकर सतत कृषि, प्राकृतिक खेती एवम मृदा स्वास्थ पर चर्चा की।

प्रक्षेत्र प्रबन्धक अजय तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा केंद्र पर चल रहे गतिविधियों पर चर्चा की।

इस अवसर पर शरद राय, अनूप सिंह, मंजीत कुशवाहा, धर्मेंद्र, कैलाश, मंजू,संगीता देवी सहित जनपद के विभिन्न विकास खंडों से 200 से अधिक किसानों ने भाग लिया।

Facebook Comments