Friday 5th of June 2026 10:38:58 AM

Breaking News
  • तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय का DMK पर वार -परिवारवाद की राजनीति  खत्म करेंगे |
  • कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ |
  • आजमगढ़ में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Nov 2023 5:07 PM |   406 views

धान के खेत में लहूलुहान हालत में मिली किशोरी

गाजीपुर:- रेवतीपुर थाना क्षेत्र के टऊवां गांव में धान के खेत में एक किशोरी लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। किशोरी के गले और चेहरे पर धारदार हथियार से वार के निशान पाये गए । किशोरी रेवतीपुर क्षेत्र के उधरन गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि किशोरी 4 दिन पूर्व से अपने घर से लापता थी। परिजनों ने स्थानीय पुलिस को किशोरी के लापता होने की तहरीर भी दी।

लापता किशोरी आज गम्भीर रूप से घायल हालत में धान के खेत मे पड़ी मिली। जिसको इलाज के लिए महिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे डॉक्टरो ने वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हुई है। वही पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर उस से पूछतांछ कर रही है।

Facebook Comments