Sunday 6th of September 2026 10:58:12 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Nov 2023 4:46 PM |   862 views

गौ आधारित खेती पर कल एक  दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन होगा

देवरिया -प्रोजेक्ट सारथी के तत्वाधान में गौरी बाजार के ग्राम बखरा खास में गौ आधारित खेती पर कल एक  दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन होगा |
 
जिसमे लखनऊ से  कृषिका के वरिष्ठ वैज्ञानिक किसानो को गौ आधारित खेती में इस्तेमाल किये जाने वाले उत्पादों को कैसे घर में ही बनाया जाए?  उसकी जानकारी एवं प्रशिक्षण देंगे। साथ ही साथ विशेषज्ञ गेहू की फसल से जुडी जानकारी, बीजो को बोने से लेकर फसल की कटाई तक में किन- किन बातों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। 
 
प्रोजेक्ट सारथी के संयोजक और कृषिका के संस्थापक,अंशुमाली द्विवेदी ने बताया की इस गोष्ठी के माध्यम से वो खुद भी किसानो को एफपीओ के गठन की विधि और उससे जुडी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा करेंगे ।
 
इस गोष्ठी में भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के संस्थापक नर सिंह, कैप्टन बीरेन्द्र सिंह, कवि रमेश तिवारी, ग्राम प्रधान शशि प्रभा राव और प्रधान प्रतिनिधि राजेश राव भी उपस्थित रहेंगे। 
 
कृषिका पिछले 3 सालों से प्रदेश के 10 जिलों में अपने 22 सेंटरों के माध्यम से किसानो को खेती से जुडी जानकारी और सॅटॅलाइट के द्वारा मृदा स्वास्थय तथा मौसम की जानकारी निःशुल्क प्रदान कर रहे हैं।
 
किसानो को डिजिटलीकरण और विरासायनिकीकरण के तरफ ले जा रहा कृषिका, अपनी टीम के द्वारा 1500 के करीब गावों में किसानो को जैविक खेती के फायदों पर गोष्ठियां आयोजित करता आ रहा है।   
 
 
Facebook Comments