Thursday 22nd of October 2026 04:19:10 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Nov 2023 5:56 PM |   541 views

‘कैश-फॉर-क्वेरी’ विवाद में घिरीं टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ने वाली है

‘कैश-फॉर-क्वेरी’ विवाद मामले में टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा पर अब एक्शन की तैयारी चल रही है. 7 नवंबर को संसद की आचार समिति ने महुआ मोइत्रा के विवाद को लेकर एक और बैठक बुलाई| इस बैठक में महुआ मोइत्रा को लेकर कमेटी क्या निर्णय लेगी, इसे अंतिम रूप दिया जायेगा| इसके पहले दो नवंबर को महुआ मोइत्रा कमेटी के सामने हाजिर हुई थी और आरोप लगाया था कि उसके साथ निजी और अनैतिक सवाल पूछे गए थे|

उस आरोप के बाद आचार समिति महुआ मोइत्रा को अपनी स्थिति स्पष्ट करने का मौका नहीं दे रही है| 7 नवंबर की बैठक में ही महुआ मोइत्रा पर लिए गए फैसले की ड्राफ्ट रिपोर्ट बनेगी| महुआ पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सवाल पूछने के बदले कैश और गिफ्ट लगाने का आरोप लगाया था|

आचार समिति द्वारा ड्राफ्ट रिपोर्ट को लेकर चर्चा और उसे अंतिम रूप देने का मतलब है कि आचार समिति के अध्यक्ष और बीजेपी के सांसद विनोद कुमार सोनकार ने अपनी जांच को अंतिम रूप दे दिया है| ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने के बाद कमेटी उनके बारे में निर्णय लेगी और अंतिम फैसला हो सकता है|

लोकसभा की आचार समिति में 15 सदस्य हैं और इस कमेटी में बीजेपी का बहुमत है. ऐसे में आचार समिति महुआ मोइत्रा के मामले पर गंभीर कदम उठा सकती है| इसके पहले कमेटी की बैठक में चेयरमैन सोनकर पर महुआ मोइत्रा ने कई गंभीर आरोप लगाए थे| महुआ मोइत्रा ने उन पर निजी और अनैतिक सवाल पूछे जाने के आरोप लगाये थे| इस तरह के आरोपों से समिति चेयरमैन विनोद कुमार सोनकर ने इनकार भी किया था|

इसके पहले दो नवंबर को हुई बैठक में जेडीयू सांसद गिरधारी यादव, बीएसपी सांसद दानिश अली और कांग्रेसी सांसद एन उत्तम कुमार रेड्डी ने महुआ मोइत्रा से मर्यादित, अनैतिक और व्यक्तिगत सवाल पूछने का आरोप लगाया था| इससे नाराज होकर विपक्षी सांसदों ने बैठक का वाकआउट किया था|

बता दें कि झारखंड के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि टीएमसी सांसद मोइत्रा ने कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से संसद में सवाल पूछने के लिए पैसे और गिफ्ट लिए हैं| उन्होंने महुआ मोइत्रा पर देश की सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाते हुए लोकसभा अध्यक्ष से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी |

उन्होंने इस मामले में लोकपाल को भी पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी. आरोप है कि महुआ मोइत्रा ने संसद की लॉगिन का पॉसवर्ड दूसरे को देकर देश की सुरक्षा को खतरे में डालने का काम किया है|

Facebook Comments