Thursday 22nd of October 2026 03:26:19 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Nov 2023 5:43 PM |   415 views

02 निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेंडर रिफिल प्रदान किये जायेंगे

संत कबीर नगर – जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल ने बताया कि जनपद संत कबीर नगर के समस्त उज्ज्वला गैस कनेक्शन लाभार्थियों को सूचित किया है कि शासन की मंशा के अनुसार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आपको 02 निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेंडर रिफिल प्रदान किये जायेंगे, जोकि दो चरण में दिये जायेंगे। 
 
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में प्रथम सिलेंडर रिफिल माह नवम्बर से दिसम्बर 2023 तक एवं द्वितीय सिलेंडर रिफिल जनवरी से मार्च 2024 तक निःशुल्क प्रदान किया जायेगा। इस योजना से आच्छादित लाभार्थी अपने स्तर से उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर रिफिल प्राप्त करेगा, जिसके उपरांत इस योजनांतर्गत दी जाने वाली सब्सिडी उसके आधार प्रमाणित खाते में तेल विपणन कंपनी द्वारा अंतरित की जायेगी।
 
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के वह लाभार्थी, जिनके बैंक खाते आधार लिंक होंगे तथा जिनके आधार प्रमाणित होंगे, वही इस योजना का लाभ पाने हेतु पात्र होंगे। ऐसे में जिनका बैंक खाता आधार से लिंक तथा प्रमाणित नहीं है।
 
वे तत्काल अपने-अपने बैंक खातों को आधार से लिंक कराते हुए संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क करें, जिससे कि निशुल्क उज्ज्वला गैस सिलिंडर मिल सके। उन्होंने सभी उज्ज्वला लाभार्थी को यह भी सूचित किया है कि वह इस योजना का लाभ पाने हेतु अपने बैंक अकाउंट को आधारकार्ड से लिंक करा लें।
Facebook Comments