Wednesday 21st of October 2026 09:57:35 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Nov 2023 6:36 PM |   432 views

हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी लागू करे प्रदूषण नियंत्रण के नियम : मंत्री गोपाल राय

दिल्ली में एक तरफ तो प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है. दिल्ली में फिलहाल ग्रेप 3 की पाबंदियां लागू की गई हैं. वहीं प्रदूषण के पीछे लगातार पराली जलाने को बड़ी वजह बताया जा रहा है| ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय इस प्रदूषण के लिए खराब मौसम के साथ-साथ बीजेपी शासित राज्यों को बड़ा कारण मानते हैं| दरअसल बीजेपी नेता हरीश खुराना ने प्रदूषण के लिए पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को जिम्मेदार ठहराया है |

हरीश खुराना का दावा है कि सितंबर से अक्टूबर तक पंजाब में परली जलाने की तकरीबन 12 हजार घटनाएं सामने आईं लेकिन दिल्ली सरकार अपनी जिम्मेदारियों से इतर हरियाणा पर ठीकरा फोड़ रही है|

इस पर गोपाल राय ने कि कहा कि दिल्ली में तो पाबंदियों पर सख्ती से पालन किया जा रहा है लेकिन, हरियाणा और प्रदेश के लोग लापरवाही कर रहे हैं. दोनों ही जगहों पर किसी भी गाइडलाइन को फॉलो नहीं किया जा रहा है|

गोपाल राय ने आगे कहा कि वैज्ञानिकों का मानना है और मौसम विभाग का जो अनुमान है उसके मुताबिक मौसम की एक विशेष स्थिति बनी हुई है जिसमें हवा की स्पीड काफी कम है, तापमान भी नीचे की तरफ जा रहा है, ऐसे में पूरे उत्तर भारत के अंदर प्रदूषण के कण वायुमंडल में जा रहे हैं| हवा नहीं चलने की वजह से ठहराव की स्थिति बनी हुई है| अब इस ठहराव की स्थिति की वजह से लोगों को जलन और सांसों में दिक्कत महसूस हो रही है| अगर हम देखें तो अभी गंभीर श्रेणी में एक AQI बना हुआ है|

दिल्ली के लिए और उसको देखते हुए अभी हमने निर्णय लिया हुआ है कि दिल्ली के अंदर कम से कम क्योंकि CAQM अपनी गाइडलाइन पूरे दिल्ली NCR के लिए जारी करता है, लेकिन सब जगह उसकी धज्जियां उड़ाई जाती हैं| लेकिन हमने यह निर्णय लिया है कि हम दिल्ली के अंदर इसको सख्ती से लागू करेंगे क्योंकि अपने हिस्से का काम हमें ईमानदारी से करना है|

पराली जलाने के मामले में गोपाल राय ने कहा कि यह वक्त केवल बयानबाजी का नहीं है| उन्होंने कही कि दिल्ली के चारों तरफ बीजेपी शासित राज्य हैं| जिन नियमों का पालन दिल्ली में हो रहा है उसे आप यूपी और हरियाणा में तो लागू कर सकते हैं. इतना तो केंद्र सरकार को करना चाहिए|

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री चंडीगढ़ बैठते हैं उनको कोई मतलब नहीं है कि दिल्ली के आसपास हरियाणा में क्या हो रहा है?  जबकि हरियाणा में प्रदूषण भरा पड़ा है| दिपावली पर बढ़ेगी और परेशानी|

Facebook Comments