Sunday 6th of September 2026 08:10:43 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Oct 2023 5:39 PM |   428 views

सरदार पटेल की जयंती मनाई गई

सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर, देवरिया में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार रहे।
 
अपने वक्तव्य में मुख्य अतिथि ने कहा कि वे एक बड़े अधिवक्ता और राजनेता थे जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभायी और एकीकृत स्वतंत्र राष्ट्र बनाने में योगदान दिया। भारत में उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सरदार जी उपाधि दी गई।
 
उन्होने भारत के राजनीतिक एकीकरण और 1947 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरानगृहमंत्री के रूप में कार्य किया।
 
डॉ० कमला यादव ने कहा कि बैरिस्टरी की पढाई कर लंदन से लौट कर आने के बाद स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। एकीकरण के लिए हम उन्हें याद करते है। 
 
डॉ० अभिषेक कुमार ने कहा कि सरदार पटेल ने कम संसाधनों में स्वाध्याय के द्वारा पढाई करने के बाद देश की स्वतंत्रता में अग्रणी योगदान दिया। बारदोली, खेड़ा किसान आंदोलन इनके उदाहरण है।
 
डॉ० योगेन्द्र सिंह एवं डॉ० जनार्दन झा० ने कहा कि आजादी के बाद उनके महत्वपूर्ण योगदान के कारण आज भारत वर्ष का यह स्वरूप हमारे सामने है।
 
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी छात्राएं मौजूद रही।
Facebook Comments