Wednesday 21st of October 2026 07:31:51 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Oct 2023 5:24 PM |   544 views

कपिल मिश्रा की अरविंद केजरीवाल को चुनौती, कहा- ‘खुले मंच पर कर लें इन मुद्दों पर बहस’

दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा हमेशा किसी न किसी  मसले को लेकर सुर्खियों में रहते हैं| अब उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ओपन प्लेटफॉर्म पर बहस करने की चुनौती दी है| उन्होंने कहा कि मैं उनसे दिल्ली सरकार और आप नेताओं के भ्रष्टाचार और राजधानी की जनता से जुडें किसी भी मसले पर बहस करने के लिए तैयार हूं| ये चुनौती उन्होंने उस समय दी, जब एक न्यूज चैनल की ओर से यह पूछा गया कि अगर आपसे बहस करने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल राजी हो गए तो आप क्या करेंगे?

मीडिया से कपिल मिश्रा ने कहा कि मैं तो चाहता हूं कि वो बहस करें| उनको इसके लिए आमंत्रित करता हूं| आमंत्रण ही नहीं,चुनौती देता हूं, वो बहस करें| आप और दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार और घोटालों पर मैं आंकड़ों के साथ बात करूंगा| मीडिया से बातचीत के दौरान कपिल मिश्रा दिल्ली दंगों को लेकर भी मुखर दिखे. उन्होंने कहा कि अगरे मेरे खिलाफ सबूत है तो दिल्ली सरकार कार्रवाई करे|

कबाड़ी वाला सिब्बल को पैरोकार कैसे बना लेता है?

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक आंदोलनकारी के रूप की. जेसिका लाल हत्याकांड के मसले को लेकर राजनीति में आया. उन्होंने हिंदू ईको सिस्टम के मायने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि- ‘आप ही बताएं, आखिर जहांगीरपुरी का कबाड़ी वाला 5 करोड़ का वकील कैसे हायर कर लेता है. आप और हम घर भी बेच दें न, तो वो वकील नहीं मिल सकते|’

क्या मेरे घर से पत्थर मिले?

अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली दंगे की ही बात करूं तो, क्या कपिल मिश्रा के छत से पत्थर मिले, पेट्रोल बम मिला, क्या दंगों के दौरान कपिल मिश्रा के घर से बम फेंके जा रहे थे? मैंने का बंद सड़क को खोलने के लिए कहा था, सड़क से होकर सभी गुजरते हैं, सिर्फ एक समुदाय के लोग तो निकलते नहीं| इसके अलावा, उन्होंने सत्येंद्र जैन पर खुद की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर कहा कि आज भी इस पर अडिग हूँ |

Facebook Comments