Thursday 22nd of October 2026 05:04:17 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Oct 2023 4:32 PM |   611 views

जयपुर में UP के बिजनेसमैन भाइयों का अपहरण, एयरपोर्ट से नागौर में ले जाकर बंधक बनाकर पीटा

राजधानी जयपुर में यूपी के दो बिजनेसमैन भाइयों को अपहरण करने का मामला सामने आया है। दोनों भाई कंपनी के काम से वाराणसी से फ्लाइट से जयपुर आए थे। जयपुर एयरपोर्ट से दोनों भाइयों को किडनैप कर नागौर में बंधक बनाकर मारपीट की गई। परिजनों को वॉट्सऐप कॉल कर 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी।

परिजनों की सूचना पर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर किडनैप दोनों भाइयों को सुरक्षित छुड़वाकर किडनैपर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बिजनेस के आपसी लेन-देने के चलते किडनैपिंग कर फिरौती मांगने की बात सामने आई हैपरिजनों की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

एयरपोर्ट थानाधिकारी ममता मीणा ने बताया यूपी के वाराणसी निवासी अनुराग सिंह (25) ने एयरपोर्ट थाने में दोनों भाइयों की किडनैपिंग की एफआईआर दर्ज करवाई थी। अनुराग सिंह ने शिकायत में बताया कि वह एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाता है। उसके भाई आशुतोष कुमार सिंह (26) और रोहित सिंह (23) कंपनी वर्क में मदद करते है। 27 अक्टूबर को कंपनी के काम से दोनों भाई वाराणसी से फ्लाइट पकड़कर जयपुर आए थे। जयपुर एयरपोर्ट से बाहर आते ही परिचित मुकेश जांगू ने दोनों भाइयों का किडनैप कर लिया। भाई रोहित के मोबाइल नंबर से वॉट्सऐप कॉल कर 20 लाख रुपए की फिरौती मांग रहा है। रुपए देने पर ही दोनों भाइयों को छोड़ने की डिमांड रखी है।

पुलिस टीम ने अपहरण हुए दोनों भाईयों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर नागौर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहरण के मामले में आरोपी मुकेश झांगू (30) पुत्र भंवरा राम निवासी मकराना नागौर को गिरफ्तार किया है।लेने-देने को लेकर किया अपहरण…

बिजनेसमैन दो भाइयों की किडनैपिंग की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों भाईयों को ढूंढने में पुलिस टीमें बनाई गई। अपहरण हुए दोनों भाईयों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने नागौर के मकाराना में दबिश दी। पुलिस ने कार्रवाई कर किडनैप दोनों भाइयों को छुड़वाकर आरोपी किडनैपर मुकेश झांगू को हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलता है।

दोनों की कंपनियों का एक ही काम…

दोनों की कंपनियों का एक ही काम है। कंपनी काम से दोनों भाई जयपुर आए थे। एयरपोर्ट के बाहर से कंपनी काम के बहाने किडनैप कर उन्हें नागौर ले गया। दोनों भाइयों को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की। लेन-देन के चलते दोनों भाइयों का किडनैप कर 20 लाख रुपए की मांग की थी। पुलिस ने दोनों भाईयों का मेडिकल करवाया है। आरोपी से मामले में जुड़े और लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Facebook Comments