Thursday 22nd of October 2026 06:44:51 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Oct 2023 5:29 PM |   639 views

पिटाई से हुई चोर की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुक़दमा

सीतापुर:-जनपद के सदरपुर क्षेत्र ग्राम रई बसुदहा निवासी रामलखन शुक्रवार की देर रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि चार चोर घर में दाखिल हुए थे। जैसी ही आंख खुल चोरों को देख उनका विरोध किया और ग्रामीणों को शोर मचा कर एकत्रित कर लिया। घर से जेवरात और कपड़ो के बैग लेकर भागने के दौरान एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों की पिटाई से चोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैकू के खेत से चोर को घायलावस्था में अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसकी मौत हो गई। चोर की जेब से मिले आधार कार्ड से चोर की पहचान रामलाल 45 वर्षीय पुत्र बलदेव निवासी क्योटल्ली जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है।

गृहस्वामी ने बताया कि चोर ने पिटाई के दौरान बताया कि उसके साथ अन्य साथियों में इशराक पुत्र बलदेव, किशोरी और तिवारी निवासीगण रेउसा चोरी करने के लिए घर में घुसे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Facebook Comments