Sunday 6th of September 2026 05:23:39 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Oct 2023 5:26 PM |   489 views

मेडिकल स्टूडेंट के पेट में दुनिया की सबसे बड़ी गांठ, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर 5 घंटे में निकाली

जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बार फिर बड़ा कमाल किया है। एसएमएस अस्पताल के डॉक्टरों ने एक मेडिकल स्टूडेंट के पेट से दुनिया की सबसे बड़ी गांठ निकालकर जीवन बचाया है। साथ ही नया रिकॉर्ड भी बना लिया है। विदेश में पढ़ रहे मेडिकल स्टूडेंट ने एसएमएस आकर यह इलाज करवाया है। ऑपरेशन के चार दिन मरीज को छुट्टी दे दी गई।

अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि झालावाड़ निवासी आकाश नाम का एक एमबीबीएस स्टूडेंट हमारे डिपार्टमेंट में इलाज के लिए आया था। जो कजाकिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। उसकी जांच के बाद सामने आया कि पेट में 30 सेमी लंबी व 20 सेमी चौड़ी गांठ है। पहले युवक को दर्द नहीं होता था, लेकिन जैसे-जैसे गांठ का वजन बढ़ने लगा तो उसको खाने- पीने में परेशानी होने लगे। साथ ही लीवर व लंग्स पर भी असरबढ़ने लगा और उसे सांस लेने में तकलीफ होती थी। लेकिन डॉ. कमल, एनेस्थेशिया डॉ. सुशील भाटी और डॉ. योगेश ने सफल ऑपरेशन कर गांठ को निकाल दिया है।

दुर्लभ ऑपरेशन में लगे 5 घंटे… 10 किलो वजनी गांठ निकली

उन्होंने बताया कि इस दुर्लभ ऑपरेशन में करीब 5 घंटे लगे। मरीज के पेट से निकाली गई गांठ का कुल वजन 10 किलो था। पेट में गांठ 30 सेमी लंबी व 20 सेमी चौड़ी थी। इस पर सीटीवीएस डिपार्टमेंट के साथ मिलकर ऑपरेशन प्लान किया और ऑपरेशन बड़ा रिस्क था, क्योंकि खून की नसें गांठें से मिली हुई थी और गांठ जांघ तक बढ़ गई थी।

डॉक्टरों का दावा- निकाली दुनिया की सबसे बड़ी गांठ

डॉक्टरों का दावा है कि मेडिकल के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी गांठ थी। इसे निकालने के लिए मरीज के शरीर में दो बड़े चीरे लगाने पड़े। इन्हें वापस बंद करने के लिए 50 से ज्यादा टांके लगाने पड़े। लेकिन, सबसे बड़ी बात है कि जो विदेश में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था, उसकी तकलीफ का इलाज हमारे अस्पताल में हुआ और उसकी जिंदगी बचाई। डॉक्टरों ने इस केस को इंटरनेशनल जनरल में पब्लिश करने के लिए भेजने का फैसला किया है। साथ ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज करवाने के लिए क्लेम किया गया है।

Facebook Comments