Thursday 5th of February 2026 08:36:58 AM

Breaking News
  • मणिपुर संकट के बीच केंद्र का बड़ा फैसला ,राष्ट्रपति शासन हटा ,अब बीजेपी सरकार संभालेगी कमान |
  • उधमपुर में  जैश की साजिश नाकाम ,गुफा में छिपे दो आतंकवादी मारे गये |
  •  हवा में धधका तुर्किस एयरलाइन्स इंजन ,236 यात्रियों की अटकी साँसे ,कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Oct 2023 6:17 PM |   519 views

भारत नेपाल की सीमा पर मौजूद है कामाख्या मंदिर

भारत नेपाल की सोनौली सीमा से महज आधे घंटे की दूरी पर पहाड़ की चोटियों पर स्थित कामाख्या मंदिर से कंचनजंगा की बर्फीली चोटियों के साथ शीतल हवाओं के बीच मनमोहन पहाड़ी वादियों का नजारा देखा जा सकता है। पर्यटकों की सुविधा के लिए बेहद कम कीमत में नेपाल के बुटवल कस्बे से अत्याधुनिक लुबिनी केबल कार के जरिये कामाख्या मंदिर तक पहुंचा जा सकता है जहां से बेहद ही खूबसूरत नजारे देखने के साथ ही साथ कामाख्या मंदिर के भी दर्शन होंगे।

आप को बता दे की भारत नेपाल की सोनौली सीमा से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर बुटवल और पाल्पा को जोड़ने वाली पहाड़ी पर बेहद अत्याधुनिक 2.6 किलोमीटर लंबा केबल कार का शुभारंभ किया गया है जो पहाडो की चोटियों से गुजरता हुआ कामाख्या मंदिर तक जाता है। वही इस केबल कार के शुभारंभ में भारी संख्या में नेपाली पर्यटकों के साथ भारतीय पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में पहाड़ की चोटी पर कामाख्या मंदिर के समीप ही 5 स्टार होटल के साथ-साथ पर्यटकों के लिए कई रोमांचकारी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएगी।

लुंबिनी केबल कार के ऑपरेशन मैनेजर डीएन कायस्थ ने बताया कि भारतीय पर्यटकों के लिए केबल कार के किराए में भारी छूट दी गई है। पहाड़ की चोटी पर पर्यटकों के लिए जिप लाइन सहित कई रोमांचकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Facebook Comments