Wednesday 4th of February 2026 02:00:14 PM

Breaking News
  • लोकसभा में भारी हंगामा ,कागज उछालने पर 8 सांसद निलम्बित |
  • नक्सल आतंक का काउंटडाउन शुरू ,सिर्फ 8 जिलों में सिमटा , संसद में नित्यानंद राय का दावा |
  • मेड इन इंडिया के लिए बड़ी जीत – वित्तमंत्री निर्मला ने दी बधाई,कहा- 18% टैरिफ से निर्यातकों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Oct 2023 4:41 PM |   411 views

मोदी जी का लिफाफा खाली है… प्रियंका बोलीं- सिर्फ खोखली घोषणाओं में विश्वास करते हैं PM मोदी

झुंझुनूं राजस्थान में विधानसभा चुनावों का बिगुल बजने के बाद कांग्रेसी खेमे से चुनावी रण में प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल रखा है जहां बुधवार 25 अक्टूबर को प्रियंका ने अरड़ावता (झुंझुनूं) में पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण किया| वहीं इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका एक बार फिर पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला| इसके अलावा प्रियंका ने गहलोत सरकार की योजनाओं को मंच से फिर गिनाया|

वहीं प्रियंका ने विजन वाली सरकार की बात करते हुए एक बार फिर भगवान देवनारायण मंदिर के दानपात्र में पीएम मोदी द्वारा डाले गए पैसे का मामला उठाते हुए तंज कसा|

उन्होंने कहा कि मोदी के लिफाफे से उम्मीद कुछ थी लेकिन उसमें सिर्फ 21 रुपए निकले थे.मालूम हो कि इससे पहले प्रियंका 10 सितंबर को टोंक और 20 अक्टूबर को दौसा जिले का दौरा कर चुकी हैं| वहीं अरडावता कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे शीशराम ओला का गांव है और यहां प्रियंका की सभा करवाना शेखावाटी के जातीय समीकरण साधने के तौर पर देखा जा रहा है| राजस्थान में फिलहाल 5 करोड़ 26 लाख मतदाता हैं जिनमें से 2 करोड़ 21 लाख महिलाएं हैं|

Facebook Comments