Thursday 22nd of October 2026 09:52:52 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Oct 2023 6:03 PM |   563 views

तुम्हें मतपेटी गायब कर जितवाया…. बेईमानी से बनवाया था सरपंच’ मंत्री मीणा का वीडियो वायरल

जयपुर। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जहां नेताओं के बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच अब नेताओं के पुराने भी सामने आ रहे है। बेगूं विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी के बाद अब स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पंचायत समिति सदस्य का टिकट मांग रहे एक व्यक्ति से मंत्री परसादी लाल मीणा कह रहे है कि मैं तुम्हें मतपेटी गायब कर जीतवाया था। यह वीडियो दो साल पुराना बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो लालसोट की संस्कृत पाठशाला का है। इस वीडियो में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा किशोरपुरा के पूर्व सरपंच के पति रामजीलाल गांधी से बात करते हुई दिखाई दे रहे हैं। जब पूर्व सरपंच के पति रामजीलाल गांधी ने पंचायत समिति सदस्य का टिकट मांगा तो मंत्री ने कहा कि पहले भी तुम्हें पेटी मेंबेइमानी कर जिताया था। साथ ही यह भी पूछा कि कितने वोट से जीते थे। लेकिन, पूर्व सरपंच पति ने सिर्फ इतना ही कहा कि जीते थे। बता दे कि किशोरपुरा में रामजीलाल गांधी की पत्नी सावित्री देवी पूर्व में सरपंच रही थी, जो उस वक्त मात्र तीन वोटों से ही जीती थी।

बेगूं विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी भी वीडियो वायरल-

हालांकि, चुनावी से पहले पुराने वीडियो वायरल होने का ये कोई नया मामला नहीं है। हाल ही में कांग्रेस के बेगूं विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी का भी एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें विधायक बिधूड़ी एक किसान की पगड़ी को लात मार कर उछालते नजर आ रहे थे। यह वीडियो दो साल पहले का है और ये घटना उस वक्त हुई थी जब गंदेलिया निवासी किसान लॉबी गुर्जर अपने बेटे के मुकेश के साथ विधायक के पास फरियाद लेकर पहुंचे थे।

Facebook Comments