Wednesday 22nd of April 2026 11:30:04 PM

Breaking News
  • सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बना एयरबेस|
  • यू. पी बोर्ड का परीक्षाफल कल घोषित होगा |
  • प्रधानमंत्री मोदी पर आतंकवादी टिप्पणी चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन खडगे को थमाया नोटिस |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Oct 2023 6:13 PM |   688 views

गुरुजी मस्जिद में जाकर पढ़ते हैं नमाज, बच्चों को भी कहते हैं पढ़ने के लिए नमाज

चंदौली-शहाबगंज बीआरसी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ,,तकिया महरौर,, में जहाँ विद्यालय में सहायक अध्यापक शफीकुर्रहमान हर शुक्रवार को दोपहर 12:40 बजे स्कूल से निकलकर जुमे की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जाते हैं। नमाज अदा करने के बाद लगभग दो घंटे बाद गुरुजी स्कूल वापस आते हैं। हद तो तब हो गई जब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि गुरुजी हम लोंगो को भी जुमे की नमाज अदा करने के लिए कहते हैं तो हम लोग मना कर देते हैं।

गुरुजी ने सरकारी विद्यालय को धर्म का अखाड़ा बनाकर रखा है। जब इस मामले पर प्रधानाध्यापक हरिओम सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापक शफीकुर्रहमान की विद्यालय में 2015 में नियुक्ति हुई है। तब से ये हर शुक्रवार को विद्यालय छोड़कर मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ते हैं। पूर्व में ये जब नमाज पढ़ने जाते थे तो वापस स्कूल नहीं आते थे। वहीं हरिओम सिंह ने बताया कि जब भी मैं इनको टोकता था तो ये कहते थे कि नमाज पढ़ने के लिए आदेश है।

जब मामले में डीएम निखिल टी फुंडे ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैं इस मामले की जाँच करवाऊंगा। अगर जाँच में सरकारी नियमावली का उल्लंघन होना पाया जाएगा तो दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मामला डीएम साहब के संज्ञान में आने के बाद क्या कार्यवाही की जाती है |

Facebook Comments