Thursday 22nd of October 2026 04:57:37 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Oct 2023 2:24 PM |   824 views

वर्ल्ड कप में भारत की जानी- दुश्मन रही है न्यूजीलैंड

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम 5वां मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर यानी रविवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेलेगी। विश्व कप के इतिहास में न्यूजीलैंड अब तक भारतीय टीम पर भारी पड़ी है। भारतीय टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2003 में आखिरी बार मैच जीता था। आंकड़ों की देखें तो 20 साल में भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम से नहीं जीत पाई है। ऐसे में धर्मशाला में भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करना बहुत मुश्किल है।वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड खराब

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच अभी तक कुल 9 मैच खेले गए है, जिसमें न्यूजीलैंड ने 5 और भारत ने 3 मैच में जीत दर्ज की है। वहीं एक मैच नतीजा निकला है। वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच पहला मैच 1975 में खेला गया था। वहीं वर्ल्ड कप में दोनों की लास्ट टक्कर 2019 में हुई थी, जिसमें न्यूजीलैंड विजयी रही थी।

आकड़ों की देखें तो अभी तक वनडे वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच कुल 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड ने 5 और भारत ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं वर्ल्ड कप में दोनों की आखिरी टक्कर 2019 में हुई थी, उस मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत मिली थी।

जानिए भारत और न्यूजीलैंड में किसका पलड़ा भारी वनडे मुकाबलों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 116 मैच खेले गए है, जिसमें भारत ने 58 और न्यूजीलैंड ने 50 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 7 मुकाबले बेनतीजा और 1 मैच टाई रहा है। ऐसे में देखने दिलचस्प होगा कि 2023 के वर्ल्डकप में कौनसी टीम किस पर भारी पड़ती है ।

जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम :- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह ।

न्यूजीलैंड टीम :- केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम (उप-कप्तान/विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर ।

Facebook Comments