Thursday 22nd of October 2026 08:48:58 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Oct 2023 5:12 PM |   1173 views

वसुंधरा राजे से लेकर ज्योति मिर्धा तक, बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 10 महिलाओं को मौका

जयपुर -राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने 83 उम्मीदवारों के नामों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. दिल्ली में शुक्रवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद 83 नामों पर सहमति बन गई थी जिसके बाद आज लिस्ट जारी कर दी गई है. बीजेपी ने दूसरी सूची में झालरापाटन से वसुंधरा राजे और ज्योति मिर्धा जैसे नाम शामिल है। दूसरी लिस्ट में 10 महिला के नाम शामिल है।

झालरापाटन से वसुंधरा राजे-

झालरापाटन विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को टिकट दिया है। बता दें कि यह सीट झालावाड़ जिले के अंतर्गत आती है। झालरापाटन को भाजपा का अभेद्य किला माना जाता है। 2003 से ही इस सीट पर वसुंधरा राजे काकब्जा रहा है। वह लगातार चार बार से यहां से जीतती आ रही हैं।

अनुपगढ़ से संतोष बावरी-

बीजेपी ने अनूपगढ़ विधानसभा सीट राजस्थान से वर्तमान विधायक संतोष बावरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। 2018 अनूपगढ़ में कुल 43 प्रतिशत वोट पड़े। 2018 में भारतीय जनता पार्टी से संतोष बावरी ने आईएनसी के कुलदीप इंदौरा को हराया था।

सिद्धी कुमारी को बीकानेर पूर्व से टिकट-

बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट राजस्थान के बीकानेर जिले में आती है। 2018 में बीकानेर पूर्व में कुल 48 प्रतिशत वोट पड़े। 2018 में भारतीय जनता पार्टी से सिद्धी कुमारी ने आईएनसी के यशपाल गहलोत को हराया था। एक बार फिर पार्टी ने सिद्धी कुमारी पर विश्ववास जताया है।

सुभाष पूनिया का टिकट कटा-
सूरजगढ़ विधानसभा सीट राजस्थानके झुंझुनू जिले में आती है। 2018 में सूरजगढ़ में कुल 41 प्रतिशत वोट पड़े। 2018 भारतीय जनता पार्टी से सुभाष पूनिया ने आईएनसी के श्रवण कुमार को 3 वोटों के हराया था। बीजेपी ने वर्तमान विधायक का टिकट काट कर संतोष अहलावत को दिया है।

अजमेर दक्षिण से अनिता भदेलअजमेर शहर के दक्षिण विधानसभा सीट की तो यहां 2003 से लगातार चार बार बीजेपी जीतती आई है। बीजेपी से अनिता भदेल मौजूदा विधायक हैं। एक बार फिर पार्टी ने अनिता भदेल पर दाव खेला है।

मंजू बाघमार को जायल से टिकट-

बीजेपी ने जायल विधानसभा सीट पर पूर्व प्रत्याशी डॉ. मंजू बाघमार पर विश्ववास जताया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में डॉ. मंजू बाघमार तीसरे नंबर पर रही थी।

नागौर से ज्योति मिर्धा-

ज्योति मिर्धा नागौर की पूर्व सांसद हैं और राजस्थान के प्रमुख राजनीतिज्ञ नाथूराम मिर्धा की पोती हैं। जाटलैंड में उनका खासा असर है। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनको टिकट दिया है।

सुमिता भींचर को मकराना से टिकट-

मकराना विधानसभा सीट नागौर के अंतर्गत आती है। इस सीट से बीजेपी ने वर्तमान विधायक रूपा राम जाट (मुरतिया) का टिकट काट कर सुमिता भींचर का अपना प्रत्याशी बनाया है।

सोजत से वर्तमान विधायक पर दांव-

पाली जिले की सोजत विधानसभा सीटे से बीजेपी ने वर्तमान विधायक शोभा चौहान पर दांव खेला था। 2018 केविधानसभा चुनाव में सोजत से बीजेपी की शोभा चौहान जीत दर्ज की थी।

दीप्ती माहेश्वरी फिर मैदान में-

राजसंमद सीट से बीजेपी ने वर्तमान विधायक दीप्ती माहेश्वरी को टिकट दिया है। किरण माहेश्वरी के निधन की वजह से 2021 में राजसमंद सीट पर उपचुनाव कराया गया। इस बार बीजेपी ने किरण माहेश्वरी की बेटी दीप्ती माहेश्वरी को मैदान में उतारा। दीप्ती ने चुनाव में 74,704 वोट हासिल किए जबकि कांग्रेस के तनुष्क बोहरा को 69,394 वोट मिले। दीप्ती ने 5,310 मतों के अंतर से जीत हासिल की। एक बार फिर बीजेपी ने दीप्ती माहेश्वरी पर विश्वास जताया है।

Facebook Comments