Sunday 6th of September 2026 03:01:35 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Oct 2023 6:25 PM |   703 views

पुलिस प्रशासन ने मुख्तार के गुर्गे नन्हे खां की 1 करोड़ की सम्पत्ति की सीज

गाजीपुर -पुलिस प्रशासन ने मुख्तार गैंग पर एक और एक्शन लिया है। पुलिस प्रशासन ने माफिया मुख्तार के खास गुर्गे नन्हे खां की 1 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क कर ली है। गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस प्रशासन ने मुख्तार के गुर्गे नन्हे खां की 1 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेन्द गांव में स्थित नन्हे खां की जमीन के रूप में सम्पत्ति कुर्क की है। जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत सम्पत्ति की सीज की है।

Facebook Comments