Sunday 6th of September 2026 02:54:13 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Oct 2023 1:25 PM |   311 views

क्या विश्वयुद्ध की ओर जा रही है दुनिया ?

लंदन। यूक्रेन और रूस में जंग के बाद अब इजराइल और हमास के बीच भीषण युद्ध शुरू हो गया है। सूडान पहले से ही आंतरिक युद्ध से जूझ रहा है। इजराइल और गाजा में मिलाकर 9 दिन के भीतर ही चार हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, गाजा बड़े संकट से जूझ रहा है। इन देशों के बीच जारी जंग का असर पूरी दुनिया पर देखा जा रहा है। हमास के तरफ खुलकर ईरान आ गया है, वहीं अमेरिका समेत कई देश इजराइल का पक्ष लेते दिखाई दे रहे हैं।

इसी तरह यूक्रेन और रूस के मामले में भी दुनिया बंटी हुई है। इसी बीच यूएन ने चौंकाने वाला दावा किया है। यूएन का कहना है कि सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच जारी संघर्षमें 6 महीने में ही कम से कम 9 हजार लोगों की जान चली गई है।

हालात पर काबू पाना जरूरी-

इन जंगों को काबू नहीं किया गया तो दनुि या एकबार फिर विश्वयुद्ध के मुहाने पर खड़ी हो सकती है। यह विश्वयुद्ध पहले के युद्धों से बेहद भयानक हो सकता है। आज दनुि याभर में कई ऐसे देश हैं जो परमाणु संपन्न है। अगर विश्वयुद्ध हुआ तो इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि पृथ्वी से जीवन का अस्तित्व ही खत्म हो सकता है।

क्या है सूडान का मामला-
सूडान में बीते 6 महीने से अराजकता का माहौल है। यहां सेना प्रमुख जनरल फतह बुरहान और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के कमांडर मोहम्मद हमदान डगालो के बीच सत्ता के लिए संघर्ष चल रहा है। हालांकि, इसमें मासूम जनता पिस रही है। हवाई हमलों में हजारों लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा पूरा सूडान में अराजकता इतनी बढ़ गई है कि लूटपाट, हत्या और रेप आम हो गए हैं।

Facebook Comments