Sunday 6th of September 2026 11:47:17 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Oct 2023 7:09 PM |   632 views

आलिया भट्ट, कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी को मिला नेशनल अवॉर्ड

69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का दिल्ली में आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली के विज्ञान भवन में इसका आयोजन हुआ। जहां पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए गए है। भारतीय सिनेमा का जाना माना और सबसे बड़ा पुरस्कार दादासाहेब फाल्के अभिनेत्री वहीदा रहमान को प्रदान किया जाएगा है। आलिया भट्ट, पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया।

वहीदा रहमान को सबसे बड़ा सम्मान  

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्डस से नवाजा गया। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मानित किया।

आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड

2022 में आई आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। इवेंट में आलिया पति रणबीर कपूर संग पहुंची थीं। यह पूरी फिल्म सच्ची कहानी पर आधारिक थी। जहां आलिया ने गंगूबाई हरजीवनदास का किरदार निभाया था, जो मजबूरन वैश्यावृत्ति का शिकार हुई थी। इस फिल्म को विदेशों तक काफी प्यार मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट हुई थी।

कृति सेनन को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

2021 में रिलीज हुई फिल्म मिमी के लिए कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान दिया गया। एक्ट्रेसेज की बेहतरीन एक्टिंग के लिए यह आवर्ड दिया गया है। फिल्म मिमी में कृति ने एक सरोगेट मां के किरदार को निभाया था। यह फिल्म मां-बेटे के बेहद ही इमोशनल कंसेप्ट पर आधारित है।

सहायक अभिनेता का पुरस्कार पंकज त्रिपाठी के नाम

फिल्म मिमी के लिए कृति सेनन के अलावा पंकज त्रिपाठी भी अहम रोल में नजर आए थे। वैसे पंकज की नैचुरल एक्टिंग के लिए उन्हें हमेशा ही पसंद किया जाता है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में’मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया।

पुष्षा के लिए अल्लू अर्जुन सम्मानित

सम्मान समारोह में बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन को मिला है। उन्हें यह सम्मान फिल्म पुष्षा के लिए दिया गया है। वो साउथ सिनेमा के पहले ऐसे एक्टर हैं जिन्हें नेशनल बेस्ट एक्टर का खिताब मिला है।

Facebook Comments