Thursday 22nd of October 2026 09:52:24 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Oct 2023 6:21 PM |   302 views

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राम बारात पर धारदार हथियारों से बोला हमला

अलीगढ़:- जिले के थाना चंडौस क्षेत्र में रविवार की देर रात हिंदू समुदाय के लोगों द्वारा राम बारात चढ़त का आयोजन किया जा रहा था। तभी राम बारात निकल जाने के दौरान दो समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया।आरोप है कि हिंदू समुदाय के लोग जब राम बारात चढ़ाते हुए रास्ते से गुजर रहे थे। इस दौरान कसेरू मोड़ पर मुस्लिम समुदाय के सैकड़ो की तादाद में लोग मस्जिदों से निकालकर अपने हाथों में लाठी डंडे फरसे नंगी तलवारे धारदार हथियार और अवैध तमंचे लेकर राम बारात निकल रहे हिंदू समुदाय के लोगों के ऊपर हमला बोल दिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा राम बारात निकाले जाने के दौरान हिंदू समुदाय के लोगों पर किए गए हमले के दौरान मौके पर चीख पुकार और भगदड़ मच गई।

मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा अचानक किए गए हमले में हिंदू समुदाय के कई लोग खून से लथपथ होते हुए गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा राम बारात में तलवार और अवैध हथियारों से किए गए हमले की सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश पनप गया।

सैकड़ो की तादाद में हिंदूवादी नेता कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर थाने पहुंच गए और थाने चांडोस का घेराव किया। हिंदूवादी नेताओं के द्वारा थाने का घेराव किया जाने की सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराते हुए आगे का कार्यक्रम जारी रखने के लिए कहा है।

वहीं इस मामले पर राम बारात संयोजक विजय शर्मा ने बताया कि हम अपने निर्धारित रूट पर राम बारात को लेकर आगे बढ़ रहे थे। वहीं, दूसरे समुदाय के लोगों ने निर्धारित रूट दिखाने के लिए कहा। जिस पर विवाद हो गया।

वहीं, दूसरी तरफ मस्जिद से असामाजिक तत्व ने निकल कर अचानक हमला कर दिया। हिंदू युवक के ऊपर तलवार से हमला किया गया जिसके सिर पर चोट लगी और वह घायल होकर वहीं गिर गया। जब बीच – बचाव के लिए लोग पहुंचे तो विवाद बढ़ गया। वहीं, घटना को देखकर पुलिस प्रशासन मौन खड़ा रहा। इस घटना में विष्णु शर्मा का सिर फट गया, जय शर्मा प्रवीन वाष्र्णेय, गणेश शर्मा घायल हैं। वही, घटना को लेकर हिंदूवादी नेताओं ने थाना चंडौस का घेराव किया।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि चंदौस में राम बारात निकल रही थी। जिसमें मार्ग को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गये। वहीं क्षेत्राधिकारी खैर और एसडीएम खैर पहुंच गये। जिन्होंने दोनों पक्षों को अलग किया और राम बारात अपने गंतव्य को आगे बढा़आ।

 

इस बीच एक व्यक्ति के चोटिल होने की बात सामने आई है। जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना को लेकर एसएसपी और जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह कस्बा चंडौस पहुंच गये। मौके पर पुलिस फोर्स लगाई गई है। वहीं दोनों पक्षों के बयान लिया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित की गई है।

Facebook Comments