Thursday 22nd of October 2026 10:30:17 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Oct 2023 6:24 PM |   329 views

दूध लेकर घर वापस आ रहे रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी की गोली मारकर कि हत्या

फतेहपुर:- जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके में रविवार की शाम दूध लेकर घर वापस आ रहे रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी 65 वर्षीय हरिओम गुप्ता को दो हमलावरों ने जमीनी विवाद के कारण गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बावत मृतक के हिस्ट्रीशीटर बेटे दीपू से पूछताछ की जहां पूछताछ के दौरान घटना के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आई है और कई वर्ष पहले हमलावर ज्ञान गुप्ता के पिता शंकर गुप्ता की मृतक के हिस्ट्रशीटर बेटे दीपू ने जमीनी विवाद में गोली मारकर मौत के घाट उतारा था।

जिसके बाद से वह जेल में बंद था और दो महीने पहले जेल से जमानत पर रिहा होकर बाहर आया है। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी उदय शंकर सिंह ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी है साथ सीसीटीवी के मदद से अन्य तथ्यों को जुटाने में लगी है।

Facebook Comments