Wednesday 22nd of July 2026 07:05:47 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Oct 2023 12:06 PM |   344 views

बाल-बाल बचे अंतरिक्ष यात्री : अंतरिक्ष स्टेशन में हुआ अमोनिया लीक

वॉशिंगटन। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। इसमें रूसी मॉड्यूल से एक कूलेंट लीक हो रहा था। हालांकि दो दिन के बाद बुधवार को यह लीक बंद हो गया। नासा अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को यह अमोनिया रिसाव शुरू हुआ था। यद्यपि इसके कारण अंतरिक्ष यात्रियों पर खतरा नहीं था । फिर भी स्पेस एजेंसी ने 12 और 20 अक्टूबर को पहले से निर्धारित दो स्पेसवॉक स्थगित कर दिए हैं। नासा के इंजीनियर इस लीक के बाद स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। अमोनिया खतरनाक और जहरीला है, ऐसे अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेसवॉक के दौरान सावधानी बरतनी होगी। ISS पर मौजूद अंतरिक्ष यात्री जैस्मीन मोघबेली ने इस रिसाव की पुष्टि की।

कूलिंग करती है अमोनिया-

स्पेस स्शन के टे सिस्टम अत्यधिक गर्मी पैदा करते हैं। नासा मुताबिक ISS को ठंडा करने के लिए अमोनिया की आवश्यकता होती है। ठंडी प्लेटों के जरिए ऊष्मा को हीट एक्सचेंज के जरिए हटाया जाता है। इसके लिए इन प्लेटों में लगातार बह रहे अमोनिया की जरूरत होती है, जो ठंडे होते हैं। पिछले कुछ महीनों में यह ISS पर रूसी मॉड्यूल में हुआ एक नया लीक है। हालांकि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह सिस्टमैटिक समस्या है, जिसके कारण ऐसा हो रहा है।

ISS संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा-
नासा के अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि बैकअप रेडिएटर रिसाव का चालक दल या अंतरिक्ष स्टेशन के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। रूसी मॉड्यूल के लिए प्राथमिक रेडिएटर ने सामान्य रूप से काम करना जारी रखा। रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस ने भी इस लीक की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी कहा कि तापमान सामान्य है और इसके संचालन और इस्तेमाल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिस बैकअप रेडिएटर में लीक की समस्या आई है वह एक अलग रूसी मॉड्यूल के लिए था।

Facebook Comments